Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • ड्रग्स केस : आर्यन की मुश्किलें जारी, अब 30 अक्टूबर तक एनडीपीएस कोर्ट ने बढ़ाई हिरासत
  • मुंबई

ड्रग्स केस : आर्यन की मुश्किलें जारी, अब 30 अक्टूबर तक एनडीपीएस कोर्ट ने बढ़ाई हिरासत

RNS INDIA NEWS 21/10/2021
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)।  स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान और अन्य लोगों की न्यायिक हिरासत को 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा लिया है। अदालत ने आर्यन खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आर्यन खान ने हाई कोर्ट का रुख किया है, जिस पर अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला लिया है। इस बीच अनन्या पांडे गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे के करीब एनसीबी के दफ्तर पहुंचीं और एजेंसी की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब दिए। एक्ट्रेस अपने पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी की दफ्तर पहुंची थीं। आर्यन खान से ड्रग्स को लेकर अनन्या की ओर से वॉट्सऐप चैट करने की बात सामने आई थी। इस पर एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले गुरुवार को सुबह ही एनसीबी की टीम अनन्या पांडे के घर मामले की जांच के लिए पहुंची थी। यही नहीं वही टीम अभिनेता शाहरुख खान के घर पर पहुंची और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी से आर्यन खान की मेडिकल हिस्ट्री और अन्य चीजों के बारे में जानकारी मांगी। यही नहीं एजेंसी की ओर से शाहरुख खान से कहा गया कि यदि आपके पास आर्यन खान की कोई और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पड़ी है तो उसके बारे में जानकारी दें। अनन्या को एजेंसी आरोपी नहीं मान रही है। एजेंसी के अधिकारी वीवी सिंह की ओर से कहा गया कि ऐसे मामलों में गवाहों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाता है। इसके अलावा एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसकी टीम का शाहरुख खान के घर पर पहुंचना रेड नहीं था। एजेंसी ने कहा कि उसकी टीम इस मामले से जुड़ी कुछ अतिरिक्त जानकारी हासिल करने के लिए पहुंची थी। गौरतलब है कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद पहली बार गुरुवार को शाहरुख खान बेटे से मुलाकात के लिए पहुंचे। वह सुबह ही आर्थर रोड जेल पहुंचे और करीब 15 मिनट तक बेटे से बात की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 7 लाख नकदी चोरी के आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार
Next: नैनीताल में हुए भूस्खलन में बिहार के 9 मजदूरों की मौत, 5 के शव मलबे से निकाले

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.