Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • द्रौपदी का डांडा दुर्घटना में लापता 4 के शव भेजे उत्तरकाशी, 10 की खोजबीन जारी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

द्रौपदी का डांडा दुर्घटना में लापता 4 के शव भेजे उत्तरकाशी, 10 की खोजबीन जारी

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
IMG-20221007-WA0020.jpg

उत्तरकाशी। द्रौपदी का डांडा में हुए हिमस्खलन के बाद एक बार फिर राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। आज प्रातः 7 बजे हर्षिल आर्मी हेलीपैड से द्रोपदी का डांडा रेस्क्यू हेतु 2 चीता हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरी गई, जहां पर रेस्क्यू टीम ने चार शवों की खोज कर उक्त शवों को हेलीकॉप्टर द्वारा मातली हेलीपैड लाने का प्रयास किया गया, लेकिन खराब मौसम होने के दृष्टिगत उक्त शवों को हर्षिल हेलीपैड पर उतारा गया है जिन्हें उत्तरकाशी लाने की कार्यवाही की जा रही है। हेलीकॉप्टर में रिफ्यूलिंग चल रही है जिस के उपरांत रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया जायेगा। वर्तमान समय में द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में मौसम खराब बना हुआ है। इस बीच खबर आ रही है कि चार शवों को हर्षिल से उत्तरकाशी भेज दिया गया है। चार शवों में से दो शवों की एनआईएम प्रशिक्षक सविता कंसवाल, नौमी रावत, अजय बिष्ट(अल्मोड़ा), शिवम केंथोला के रूप में शिनाख्त हुई है। हर्षिल से दो शव आर्मी एम्बुलेंस से और दो शव 108 सेवा से उत्तरकाशी भेजे गए। उत्तरकाशी के डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र से रेस्क्यू दल ने बृहस्पतिवार को 15 शव बरामद किए थे। चार शव घटना के दिन ही बरामद हो गए थे। अब तक कुल 19 शव मिल चुके हैं। वहीं 10 लोग अभी भी लापता हैं। एडवांस बेस केम्प/ दुर्घटना स्थल पर वर्तमान तक 19 शव बरामद किये गए हैं। एडवांस बेस कैम्प में तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा लापता शेष 10 ट्रेनी की खोज बीन की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमिलनाडु में फूड प्वाइजनिंग का कहर, तीन लडक़ों की मौत; 11 अस्पताल में भर्ती
Next: विधायक ने दिया लंढौरा में रोडवेज बस चलवाने का आश्वासन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.