Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • डॉ धन सिंह ने ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक, उत्तराखंड एनएचएम में 1071 पदों पर शुरू होगी भर्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

डॉ धन सिंह ने ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक, उत्तराखंड एनएचएम में 1071 पदों पर शुरू होगी भर्ती

RNS INDIA NEWS 31/08/2022
rns featured image new

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राज्य के अस्पतालों में खाली चल रहे 1071 पदों को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द इन पदों पर नियुक्ति की प्रकिर्या शुरू करने को कहा। बुधवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी के 1071 पदों को न भरे जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने एनएचएम के अधिकारियों को कहा कि इन पदों को जल्द भरा जाए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 13 जिलों में एएनएम, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, विशेषज्ञ चिकित्सक, सीएचओ, आयुष चिकित्सक, कॉउंसलर एवं अन्य सेवाओं के 960 तथा प्रोग्राम मैनेजमेंट के अंतर्गत एसपीएमयू, एसएचएसआरसी, डीपीएमयू तथा बीपीएमयू के 111 पद रिक्त हैं। निदेशक एनएचएम डॉ सरोज नैथानी ने बताया कि सभी रिक्त पदों को एनएचएम की आउट सोर्स एजेंसी के जरिए जिलेवार भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभ्यर्थियों को एजेंसी की बेवसाइट www.tnmhr.com पर आवेदन करना होगा। इसके बाद जनपद स्तरीय कमेटी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नन्दा देवी मेले के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन
Next: सीएम ने ‘हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र’ विचार मंथन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.