Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डा. दलीप सिंह बोरा की कुमाउनी पुस्तकों ‘कणक’ और ‘मेरी थात’ का लोकार्पण
  • अल्मोड़ा

डा. दलीप सिंह बोरा की कुमाउनी पुस्तकों ‘कणक’ और ‘मेरी थात’ का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 27/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। छंजर सभा के तत्वावधान में नगर निगम सभागार, अल्मोड़ा में डा. दलीप सिंह बोरा द्वारा रचित दो कुमाउनी कृतियों कविता संग्रह ‘कणक’ और कहानी संग्रह ‘मेरी थात’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। डा. बोरा अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लि. में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन बिष्ट ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. देव सिंह पोखरिया उपस्थित रहे, जिन्होंने दोनों पुस्तकों की भूमिका भी लिखी है। प्रो. पोखरिया ने अपने संबोधन में कहा कि कुमाउनी कविता की लिखित परंपरा गुमानी पंत से प्रारंभ होती है, जिसे आगे सुमित्रानंदन पंत, शेर्दा, गिर्दा जैसे रचनाकारों ने समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि ‘कणक’ के माध्यम से डा. बोरा ने देश, काल और समसामयिक परिस्थितियों को छोटे किंतु प्रभावशाली कथ्य में प्रस्तुत किया है। वहीं ‘मेरी थात’ में लेखक ने पर्वतीय जनजीवन, समाज और संस्कृति का गहन चित्रण किया है। कहानियों में क्षेत्रीयता के साथ-साथ सार्वभौमिकता की झलक भी मिलती है। अध्यक्षीय संबोधन में नवीन बिष्ट ने लेखक के साहित्यिक प्रयासों की सराहना करते हुए कुमाउनी भाषा और साहित्य में दिए जा रहे योगदान को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का संचालन नीरज पंत ने कुशलता से किया। समारोह में प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल ने लोकगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लेखक डा. दलीप सिंह बोरा ने मंच से सभी विद्वतजनों, अतिथियों और छंजर सभा का आभार व्यक्त किया। सभा के संयोजक डा. रमेश लोहुमी ने भी सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर त्रिभुवन गिरी महाराज, प्रकाशक मनीष अग्रवाल, सीए विनायक अग्रवाल, दिग्विजय सिंह बिष्ट, डा. महेन्द्र सिंह मेहरा ‘मधु’, प्रो. केसी जोशी, रघुबीर सिंह बनौला, राजन सिंह गैलाकोटी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किन्नर समाज के लिए एसओपी जारी करे सरकार
Next: सिंगटाली पुल से 35 विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा लाभ : महाराज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.