Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा अल्मोड़ा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को किया याद
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा अल्मोड़ा ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को किया याद

RNS INDIA NEWS 14/04/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा देश को दिए गए योगदान के लिए याद किया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बाड़ी बगीचा राजपुरा में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। यहां पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ व डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा ग्रहण कर देश के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा समाज के शोषित व वंचित वर्ग को शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का मूल मंत्र दिया, जिसका वर्तमान समाज में क्रांतिकारी प्रभाव दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल ने कहा कि हम सबको डॉक्टर अंबेडकर के बताए आदर्शों पर चलना चाहिए ताकि उनकी समतामूलक समाज की संकल्पना साकार हो सके। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का देश के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पंच तीर्थ के रूप में उनकी जन्मभूमि महू में भव्य स्मारक का निर्माण करवाया, उनकी शिक्षा भूमि लंदन में अंबेडकर मेमोरियल का निर्माण करवाया, नागपुर स्थित उनकी दीक्षाभूमि को ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित किया तथा दादर मुंबई स्थित उनकी समाधि स्थल को चैत्यभूमि को विकसित करने का कार्य किया और नई दिल्ली में अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक का निर्माण करवाया गया। मुख्य वक्ता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य ने उनके जीवन परिचय को विस्तार पूर्वक बतलाया तथा उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। विचार गोष्ठी को कार्यक्रम के जिला संयोजक नवीन प्रसाद आगरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री लता पांडे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय शाह रिख्खू, जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत साह, लीला बोरा, बीना नयाल, चन्द्रा जोशी, अजय वर्मा, रमेश मेर, कृष्ण बहादुर सिंह, अजित पवार, सुनील कुमार जोशी, राजेंद्र प्रसाद, आशीष गुरुरानी, पीयूष कुमार, मुकुल कुमार, सलमान अंसारी, दानिश अंसारी, दिशांत पवार, निखिल टम्टा, नितिन कुमार आर्य, शिवम कुमार, चंद्र प्रकाश आर्य, संजय कुमार, रवि कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेहा कक्कड़ ने लंदन ठुमकता सुनाकर खूब तालियां बटोरीं
Next: राज्य आंदोलनकारियों को मुफ्त मिलेगा सरकारी इलाज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.