Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून पहुंचे अभिनेता रजत कपूर, उत्तराखंड में शूटिंग के अनुभवों को साझा किया
  • देहरादून

दून पहुंचे अभिनेता रजत कपूर, उत्तराखंड में शूटिंग के अनुभवों को साझा किया

RNS INDIA NEWS 01/11/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। कठपुतली आर्ट एंड फिल्म्स की ओर से शनिवार को पुतुल फिल्म ट्रेलर लांच किया। दून पहुंचे अभिनेता रजत कपूर ने उत्तराखंड में शूटिंग के अनुभवों को साझा किया। कठपुतली आर्ट एंड फिल्म्स की ओर से शनिवार को पुतुल फिल्म को लेकर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया। इसके बाद फिल्म के निर्माता शरद मित्तल, निर्देशक राधेश्याम पिपलवा और अभिनेता रजत कपूर ने फिल्म के संबंध में बात की। निर्देशक राधेश्याम पिपलवा ने बताया कि फिल्म मां-बाप के तलाक से बच्चों पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को दर्शाती है। यह फिल्म इसी मुद्दें पर बनी है। फिल्म की शूटिंग मसूरी और देहरादून में हुई है।बताया कि उत्तराखंड में फिल्म बनाने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। उत्तराखंड उन मुख्य राज्यों में से एक है जहां पर फिल्म बनाना बहुत आसान है। फिल्म अभिनेता रजत कपूर ने कहा कि फिल्म पुतुल नाम की लड़की पर आधारित है। उसके मां-पिता तलाक ले रहे हैं जिस वजह से वह बच्ची पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इस वजह से वह घर से निकल जाती है। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताया कि वह फिल्म में पुतुल के नाना का किरदार निभा रहे हैं। जो पुतुल को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने उत्तराखंड में अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए 25 दिनों तक उत्तराखंड में रहे। उत्तराखंड का मौसम बहुत ही अच्छा है। सरकार की ओर से भी हमे पूर्ण सहयोग मिला था जिससे शूटिंग का माहौल बहुत आसान हो गया था। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य रजत जयंती के उपलक्ष्य में एसएसजे विवि में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित
Next: इगास बग्वाल उत्सव में चौफला, झोड़ा नृत्य में झूमी महिलाएं

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.