Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में मंत्री अग्रवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
  • देहरादून

दून में मंत्री अग्रवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। ऋषिकेश में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला पर मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ सोमवार को दून में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका और कहा कि मंत्री अग्रवाल ने बदले की भावना से मुकदमा करवाया है। जबकि जलभराव से शहरों की हालात क्या हो रही है, सभी को यह पता है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एस्लेहॉल चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जयेंद्र रमोला ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। ऋषिकेश समेत तमाम शहर इस वक्त जलभराव से जूझ रहे हैं। जयेंद्र ने जो सवाल उठाए थे, उसकी जांच होनी चाहिए थी। संबंधित ठेकेदार पर मुकदमा होना चाहिए था। लेकिन यहां सवाल उठाने वालों पर ही मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट सिटी के आधे-अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष गोगी ने जयेंद्र पर दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लेने की मांग की। इस मोके पर प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, महिंद्रा नेगी, याकूब सिद्दिकी, आलोक मेहता, डॉ. अरुण रतूड़ी, वीरेंद्र पंवार, शकील मंसूरी, विकास पुंडीर, गौरव शर्मा, सूरज क्षेत्री, अर्जुन पासी, नदीम अंसारी, संदीप जैन, विजय प्रसाद भट्टराई, अनिल बस्नेत, मुस्तकीम अंसारी, सहजद अंसारी, अमनदीप सिंह, आदर्श सूद, संजय उनियाल, पूनम कंडारी, जगदीश धीमान, अनिल शर्मा, विजय चौहान, अशोक कुमार, मनीष गर्ग, इश्तार अहमद, रिपुदमन सिंह, उदवीर सिंह पंवार अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क किनारे मिला 50 साल के शख्स का शव
Next: पूर्व विधायक ने बेहड़ पर लगाए आरोप, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.