Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में डॉक्टरों की एसीआर-वेतन अटकाया, पीजी विवाद में फैसले का इंतजार
  • देहरादून

दून में डॉक्टरों की एसीआर-वेतन अटकाया, पीजी विवाद में फैसले का इंतजार

RNS INDIA NEWS 22/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का आलम है। डॉक्टरों के प्रमोशन के लिए एसीआर यानि वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट उनके विभागों से ही अटका दी गई है। जेआर वेतन, प्रशिक्षु स्टाइपेंड को तरसे हैं। पीजी डॉक्टरों के बीच नेत्र रोग विभाग में विवाद में कमेटी की बैठक नहीं हो पा रही है। जबकि विभाग में गुटबाजी अभी भी हावी है।

पीजी डॉक्टरों के विवाद में टली बैठक, बढ़ा इंतजार
दून मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में पीजी डॉक्टरों में विवाद के लिए बनी कमेटी की मंगलवार को बैठक नहीं हो सकी। दोनों पक्ष बैठक के संबंध में पूछताछ एवं इंतजार करते रहे। बाद में पता चला कि कमेटी के सदस्य पूरे उपलब्ध नहीं है। विभाग में पीजी डॉक्टरों में विवाद सामने आया था। दो पक्षों ने एक दूसरे पर उत्पीड़न एवं मानसिक शोषण का आरोप लगा पीजी सेक्शन, प्राचार्य को शिकायत की थी। एचओडी मामले को नहीं सुलझा पाई थी। प्राचार्य ने छह सदस्यीय कमेटी गठित की थी, जिसमें विगत 14 मई को बैठक लेकर सभी के बयान लिए थे। दोनों पक्षों को आपस में बातचीत करने का समय देकर एक सप्ताह बाद मंगलवार को बैठक को कहा था। सूत्रों ने बताया कि पीजी डॉक्टरों में आपस में सुलह नहीं हो सकी है, फैकल्टी में भी गुटबाजी बरकरार है। यह मामला उच्च स्तर तक पहुंच सकता है। प्राचार्य ने बताया कि कमेटी अध्यक्ष विभागीय कार्य से बाहर है, उनके आते ही बैठक कराएंगे। बैठक में मुद्दा हल नहीं होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेंगे। फिर से अपील है कि छात्र-छात्राएं किसी की सियासत में न आएं। अपनी पढ़ाई एवं प्रैक्टिस पर ध्यान दें। फैकल्टी की अंतिम सामूहिक बैठक बुला रहे हैं, इसके बाद सीधे कार्रवाई करेंगे।

मेडिकल कॉलेज में विभागों ने अटकाई डॉक्टरों की एसीआर
दून मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के प्रमोशन की प्रक्रिया में कई विभाग लेटलतीफी कर रहे हैं। आधे से ज्यादा विभागों ने डॉक्टरों की एसीआर प्राचार्य द्वारा मांगे जाने पर 26 दिन बाद भी नहीं भेजी है। जिससे डॉक्टरों में आक्रोश पनपा है, उन्होंने इसकी शिकायत उच्च स्तर पर भी की है। वहीं विभागों में गुटबाजी भी इसकी वजह बताई गई है। प्राचार्य ने भी इसे लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। कॉलेज के करीब 40 असिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसरों के प्रमोशन होने हैं।
मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने शासन द्वारा नई एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) मांगने पर विगत 24 अप्रैल को सभी विभागाध्यक्षों को आदेश कर 25 अप्रैल को एसोसिएट प्रोफेसरों की एसीआर मांगी थी। डॉक्टरों ने अपनी एसीआर भरकर एचओडी को भेज दी। कई अहम विभागों में एचओडी ने अपने स्तर से प्राचार्य को इसे नहीं भेजा। कई विभागों में इसे लेकर जबरदस्त आक्रोश पनपा है और विवाद की स्थिति बनी है। प्राचार्य ने कहा कि 60 फीसदी ने अभी एसीआर नहीं दी है। जिन्होंने नहीं दी, उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। गुटबाजी नहीं करने देंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। मेडिकल कॉलेज के करीब 25 असिस्टेंट प्रोफेसरों के प्रमोशन होने हैं। उनकी एसीआर काफी पहले चली गई है। प्रमोशन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एहतियातन प्राचार्य ने सभी की नई एसीआर बनवाकर भिजवाने को निर्देशित किया। जिसका कार्य लगभग पूरा हो गया है। एसोसिएट स्तर पर ज्यादा विवाद है।

जेआर वेतन और प्रशिक्षु डॉक्टर स्टाइपेंड को तरसे
दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर रेजीडेंट (जेआर) वेतन और प्रशिक्षु डॉक्टर स्टाइपेंड को तरस गए हैं। उनको अप्रैल का वेतन-स्टाइपेंड अब तक नहीं मिला है।आरोप है कि दून अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक एवं लेखा अनुभाग उनको सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। यहां करीब 30 जूनियर रेजीडेंट और 194 एमबीबीएस प्रशिक्षु डॉक्टर हैं। जेआर को 64 हजार रुपये वेतन और प्रशिक्षु डॉक्टरों को 17500 स्टाइपेंड मिलता है। पुराने इंटर्न डॉक्टर को सिक्योरिटी राशि संग 27000 रुपये मिलने हैं। लेकिन, वे बाबुओं और अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के अनुसार, बजट न होने की वजह से दिक्कत आई है। इस मामले में शासन में समन्वय बनाकर मामला हल कर लिया गया है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह वेतन-स्टाइपेंड खातों में आ जाएगा।

मेडिकल छात्रों को हॉस्टल में 24 घंटे स्टडी रूम की सुविधा
दून मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब उनके हॉस्टल में ही उन्हें 24 घंटे स्टडी रूम की सुविधा उपलब्ध होगी। ब्वॉयज हॉस्टल में मुख्य वार्डन डॉ. अशोक कुमार की पहल पर यहां पर छात्रों के 24 घंटे पढ़ने के लिए स्टडी रूम बनकर तैयार हो गया है। अब यहां पर एसी, कुर्सी और मेज लगनी बाकी है। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि एक जून से स्टडी रूम को शुरू करने का लक्ष्य दिया गया है। अब एमबीबीएस छात्र, इंटर्न एवं पीजी को हस्टल की कमी नहीं है। वहीं एकेडमिक कार्यों के लिए जल्द ही बड़ा ऑडिटोरियम शुरू होने जा रहा है। प्राचार्य ने नए सत्र की शुरूआत को लेकर फैकल्टी की बैठक ली है। उन्होंने 2024 बैच के वार्डन, मेंटरों को लेकर चर्चा की। छात्र-छात्राओं के लिए क्या सुविधाएं बढ़ा सकते हैं, इस पर भी मंथन किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रा प्रबंधन के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार :  गोदियाल
Next: विदेश भेजने के नाम पर सवा लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.