Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में पढ़ाई कर रही युवती से एक ने किया दुष्कर्म, दूसरे ने की छेड़छाड़
  • देहरादून

दून में पढ़ाई कर रही युवती से एक ने किया दुष्कर्म, दूसरे ने की छेड़छाड़

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
rns featured image new

देहरादून। दून में पढ़ाई कर रही युवती ने एक युवक पर आत्महत्या करने का डर बनाकर दुष्कर्म करने और दूसरे के खिलाफ ट्यूशन के बहाने कमरे में बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ डालनवाला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चमोली जिला निवासी 22 वर्षीय युवती डालनवाला थाना क्षेत्र में अपने भाई के साथ किराये के कमरे में रहकर पढाई कर रही है। वह अक्सर पढाई करने के लिए लाइब्रेरी जाती। वहां करनपुर में रहने वाला महेश नाम का युवक उसका पीछा करने लगा। आरोप है कि महेश ने कहीं से युवती का नंबर हासिल कर लिया। वह फोन पर बार-बार प्यार भरी बातें कर परेशान करने लगा। आठ जुलाई को उसने युवती को लाइब्रेरी में मिलने के लिए कहा। दोनों मिले तो युवती को अपने कमरे पर जे जाने की जिद की। युवती का आरोप है कि मना करने पर उसने खुद आत्महत्या करने और इसके लिए उसे जिम्मेदार ठहराने की धमकी दी। घबराकर वह युवक के कमरे में चली गई। आरोप है कि वहां महेश ने जबरन उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। युवती ने कहा कि मासिक धर्म चलने के बावजूद वह नहीं माना। इसके बाद उसने युवती को कमरे से नहीं जाने दिया। दबाव बनाया कि वह किसी को बताएगी तो उसे मार देगा और लोगों कहेगा कि वह खुद उसके कमरे में आई। किसी को नहीं बताने की बात कहकर युवती चली गई। अगले दिन रमन कांत पाल नाम के युवक ने फोन किया। उसने बताया कि वह उसके सर का परिचित है। आरोप है कि उसने युवती को पढ़ाई के लिए अपने कमरे में बुलाया और वहां छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि कल जिसके कमरे पर वह गई उसका ही दोस्त है। इसके बाद पीड़िता परेशान हो गई। उसने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारोबारी के कार्यालय से पांच लाख रुपये चोरी
Next: अलकनंदा नदी में मिला अज्ञात शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.