Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राहत: दून अस्पताल में आज से 12 बजे तक संचालित होगी सामान्य ओपीडी
  • देहरादून

राहत: दून अस्पताल में आज से 12 बजे तक संचालित होगी सामान्य ओपीडी

RNS INDIA NEWS 09/06/2021
rns featured image new

प्रत्येक ओपीडी में चिकित्सक सिर्फ 25-25 मरीज ही देखेंगे

देहरादून। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में आने वाले सामान्य मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। अस्पताल में आज, डेढ़ माह बाद ओपीडी वापस शुरू की जा रही है। यह अलग बात है कि कोरोना के कारण तमाम प्रतिबंध अभी लागू रहेंगे। प्रत्येक ओपीडी में अभी चिकित्सक सिर्फ 25-25 मरीज ही देखेंगे। ओपीडी दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएगी, जिसके लिए पंजीकरण सुबह आठ से दस बजे तक होंगे।
आपको बता दें कि शहर के प्रमुख सरकारी अस्पताल, दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय को कोविड-अस्पताल बनाया गया है। ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चरम पर रहते यहां केवल कोरोना मरीजों का ही उपचार किया जा रहा था। मामले बढऩे के कारण ओपीडी करीब डेढ़ माह पहले बंद कर दी गई थी। अस्पताल में एक वक्त पर चार सौ से ऊपर मरीज भर्ती थे, पर अब इनकी संख्या बेहद कम हो गई है। इसके बाद अब अस्पताल प्रशासन सामान्य व्यवस्था की ओर कदम बढ़ा रहा है।
प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है इस विषय में सभी विभागाध्यक्षों से राय ली गई थी, जिसके बाद कुछ प्रतिबंधों के साथ ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया गया है। नई ओपीडी बिल्डिंग में रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी की व्यवस्था पहले ही उपलब्ध है। अगले सप्ताह स्थिति की समीक्षा कर अन्य सेवाएं बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने जनसामान्य से अपील की है कि ओपीडी में मास्क, शारीरिक दूरी आदि का पूरी तरह पालन करें। बहुत ज्यादा जरूरी है तभी अस्पताल आएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 9 जून
Next: छह केंद्रों में पासपोर्ट के लिए बॉयोमेट्रिक सत्यापन शुरू

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.