Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दून बिजनेस स्कूल के मैनफेस्ट-2023 में चला बॉलीवुड गायिका खुशबू के सुरों का जादू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दून बिजनेस स्कूल के मैनफेस्ट-2023 में चला बॉलीवुड गायिका खुशबू के सुरों का जादू

RNS INDIA NEWS 15/04/2023
rns featured image new

विकासनगर। दून बिजनेस स्कूल के तीन दिवसीय मैनफेस्ट-2023 के अंतिम दिन शनिवार को बॉलीवुड गायिका खुशबू ग्रेवाल के सुरों का जादू छात्रों के सिर चढ़कर बोला। देर रात तक छात्र-छात्राएं उनके गीतों पर झूमते रहे। इससे पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मेजबान स्कूल ने काफी कम अंकों के अंतर से मैनफेस्ट-23 ट्रॉफी अपने नाम की। बैंड वार में क्वांटम यूनिवर्सिटी प्रथम, दून बिजनेस स्कूल द्वितीय, एचआर फेस्ट रोल प्ले में उत्तराखंड विश्व विद्यालय प्रथम, दून बिजनेस स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। जैम में दून बिजनेस स्कूल प्रथम, हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी द्वितीय, शिरपेक में हिमगिरी यूनिवर्सिटी ने पहला और डीबीएस ने दूसरा स्थान हासिल किया। इंवेस्ट्रिक्स के तहत वित्तीय योजना में आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी प्रथम और दून बिजनेस स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। समारोह की अंतिम प्रस्तुति का सभी को बेसब्री से इंतजार था। प्रस्तुति थी बॉलीवुड गायिका खुशबू ग्रेवाल की। अपने चिर परिचित अंदाज में जब उन्होंने अपने सुरों का जादू बिखेरना शुरू किया तो छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी थिरकने लगे। उनके तरानों ने सभी का मन मोह लिया। समापन पर संस्थान के संस्थापक मोहित अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का मकसद छात्र-छात्राओं में आत्म विश्वास को बढ़ाना है, जिससे वे जीवन में सफलता हासिल कर सकें। इस दौरान ट्रस्टी डॉ. अंजुम अग्रवाल, निदेशक डॉ. राजीव भारद्वाज, डीन डॉ. निखिल कुलश्रेष्ठ, प्राचार्य आईजी गुलाटी, एसोसिएट डीन नवज्योति सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बधाणीताल मेले का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन
Next: लाइनमैन का शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.