Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अस्पताल की चौथी मंजिल पर चढ़ा युवक, कूदने की धमकी दी
  • देहरादून

अस्पताल की चौथी मंजिल पर चढ़ा युवक, कूदने की धमकी दी

RNS INDIA NEWS 30/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मोबाइल चोरी होने के नाराज एक युवक शुक्रवार सुबह दून अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चढ़ गया। उसने बिल्डिंग से नीचे कूदने की धमकी देकर दो घंटे पुलिस और अस्पताल प्रशासन की सांसे थामे रखी। एक अधिवक्ता की सूझबूझ से किसी तरह युवक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एक युवक ने 108 सेवा बुलाकर 23 वर्षीय हर्ष को रेलवे स्टेशन से दून अस्पताल भेजा था। सांस लेने में परेशानी होने के कारण डाक्टरों ने उसका चेकअप किया और उसे ईसीजी के लिए भेज दिया। ईसीजी के बाद अचानक युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। युवक का आरोप था कि उसका मोबाइल(आईफोन) और सामान चोरी हो गया है। सुरक्षाकर्मियों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन हर्ष चकमा देकर अस्पताल के चौथे माले पर पहुंच गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। इससे अस्पताल प्रशासन और पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस सीढ़ियों के पैराफिट पर बैठे युवक को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। युवक का कहना कि पहले उसे मोबाइल चाहिए। इधर दूसरी ओर फायर ब्रिग्रेड ने सुरक्षा के लिए बिल्डिंग के नीचे गद्दे बिछाने शुरू कर दिए थे। लेकिन करीब 12:.30 बजे एक अधिवक्ता ने युवक से बात करते हुए उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि युवक नशे का आदी लग रहा है। फिलहाल उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग की कार्यशैली पर उठाए सवाल
Next: जर्मनी में वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देंगे ऋषिकेश के छात्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.