Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डोईवाला सीट से चुनाव में उतरे राजनैतिक दलों के प्रत्याशी हैं कितनी संपत्ति के मालिक जानें..
  • देहरादून

डोईवाला सीट से चुनाव में उतरे राजनैतिक दलों के प्रत्याशी हैं कितनी संपत्ति के मालिक जानें..

RNS INDIA NEWS 29/01/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। डोईवाला विधानसभा में चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख राजनैतिक दलों के प्रत्याशी संपत्ति के मामले में खासी हैसियत रखते हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी गौरव चौधरी पौने चार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं तो भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी करोड़पति हैं। जबकि उक्रांद प्रत्याशी करोड़पति तो नहीं हैं, मगर उनके खिलाफ नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

काँग्रेस :
डोईवाला विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी गौरव सिंह चौधरी ने चुनाव आयोग को जो संपत्ति का ब्‍योरा दिया है, उसमें उन्होंने स्वयं व आश्रितों की कुल संपत्ति तीन करोड़ 86 लाख, 65 हजार रुपये बताई है। गौरव चौधरी पेशे से किसान व उनकी पत्नी ट्यूशन पढ़ाती हैं। गौरव चौधरी के पास 73.30 लाख रुपये, उनकी पत्नी के पास 44.88 लाख रुपये, जबकि आश्रित के नाम पर 15,000 रुपये की चल संपत्ति है। जबकि अचल संपत्ति की बात करें तो गौरव चौधरी 1.90 करोड़ रुपये, जबकि उनकी पत्नी 78 लाख रुपये की अचल संपत्ति की स्वामी हैं। गौरव चौधरी के पास 32 लाख कीमती फोर्ड कार और उनकी पत्नी के पास 8.4 लाख कीमत की स्विफ्ट कार है।

भाजपा:
भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला भी संपत्ति के मामले में करोड़पति हैं। चल संपत्ति में गैरोला दंपती के पास कुल 40 लाख 43 हजार रुपये की संपत्ति है। जिसमें बृजभूषण 17 लाख 84 हजार रुपये, जबकि उनकी पत्नी के पास 22 लाख 59 हजार रुपये की संपत्ति की मालिक है। बृजभूषण गैरोला 63 करोड़ 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास एक अल्टा कार है। उनकी आय का स्रोत बैंक में जमा पूंजी का ब्याज और राज्य आंदोलनकारी की पेंशन है, जबकि उनकी पत्नी अध्यापिका हैं।

आप:
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजू मौर्य भी एक करोड़ 11 लाख 70 हजार 798 रुपये की चल-अचल संपत्ति के स्वामी हैं। राजू मौर्य, उनकी पत्नी व दो आश्रितों के नाम पर 26.70 लाख रुपये की चल संपत्ति है। जबकि अचल संपत्ति के नाम पर राजू मौर्य के पास कुछ नहीं है। मगर उनकी पत्नी 85 लाख रुपये की अचल संपत्ति की मालकिन हैं।

यूकेडी:
उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल 74.49 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। वह स्वयं पत्रकारिता के पेशे से जुड़े हैं, जबकि उनकी पत्नी सरकारी सेवा में हैं। सेमवाल के पास 20.40 लाख रुपये, जबकि उनकी पत्नी के पास 11.38 लाख रुपये की चल संपत्ति है। सेमवाल दम्पति के पास 37.54 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। हालांकि, उनके ऊपर 37.54 लाख रुपये का बैंक ऋण भी है। आपराधिक मुकदमों की बात करें तो उक्रांद प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल पर आइटी एक्ट, मानहानी, वसूली, शांतिभंग व चेक बाउंस से संबंधित नौ मुकदमें भी दर्ज हैं। यह सभी मुकदमें अभी विचाराधीन हैं।

सपा:
डोईवाला सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनुराग कुकरेती भी 73.53 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी चल संपत्ति 13.53 लाख, जबकि अचल संपत्ति 60 लाख रुपये की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट सीट से भाजपा के बागी कैलाश भट्ट ने की नाम वापसी की घोषणा, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किया था नामांकन
Next: भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा और समर्थकों ने डोर टू डोर किया प्रचार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.