Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डोईवाला डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

डोईवाला डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
rns featured image new

देहरादून। डोईवाला में कैबिनेट मंत्री के चचेरे भाई के घर में हुई डकैती में एक और आरोपी डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूर्व में गिरफ्तार एक आरोपी को रिमांड पर लेकर नगदी और गहने बरामद किए। दोनों से कुल साढ़े तीन लाख रुपये नगदी और 11.50 लाख रुपये के गहने बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने रविवार को प्रेस वार्ता कर डकैती में हुई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शीशपाल अग्रवाल के घराट रोड, डोईवाला स्थित घर में हुई डकैती में चार आरोपी 19 अक्तूबर को जेल भेज गए थे। उन्होंने बताया कि इसमें आरोपी तहसीम को कोर्ट से तीस घंटे की रिमांड पर लिया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर खैल, कांधला, शामली से 15 लाख रुपये कीमत के गहने बरामद किए हैं। वहीं पुलिस डकैती में फरार मोहम्मद रियाज (58) निवासी शाहबुद्दीनपुर, मुजफ्फरनगर को नेपाली फार्म से गिरफ्तार किया गया। उससे पुलिस ने 3.50 लाख रुपये नगदी बरामद की। प्रेस वार्ता में एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ डोईवाला अनिल कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर डोईवाला राजेश साह, दरोगा सुमित चौधरी शामिल रहे।

पुलिस नहीं बता पा रही कितना माल:  डकैती में भारी मात्रा में गहने और लाखों रुपये नगदी जाने की बात सामने आ रही है। अब तक कई लाख के गहने और पांच लाख रुपये से ज्यादा नगदी बरामद हो चुकी है। रविवार को प्रेस वार्ता में एसएसपी से लूट में सामने जाने के बाबत पूछा गया। उन्होंने इस बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तर्ज पर होगा राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों के विकास: सीएम
Next: सपा नेताओं ने सैफई पहुंचकर दी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.