Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम एसएसपी ने बुलेट पर सवार होकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • देहरादून

डीएम एसएसपी ने बुलेट पर सवार होकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

RNS INDIA NEWS 11/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह सोमवार को बुलेट पर सवार होकर दून शहर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने जाम की समस्या हल करवाने, अतिक्रमण हटवाने, लोगों की सुविधा के लिए शौचालयों का निर्माण करवाने, पिंक बूथ बनवाने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने आईएसबीटी पर सड़क चौड़ीकरण के साथ ड्रैनेज प्लान व पार्किंग निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जिलाधिकारी सविन बंसल कैंप कार्यालय से रवाना हुए। उनके साथ बुलट पर एसएसपी अजय सिंह बैठे थे। उन्होंने राजपुर रोड से घंटाघर, एमकेपी चौक, आराघर, रिस्पना पुल, कारगी चौक, आईएसबीटी, लालपुल, सहारनपुर चौक होते हुए प्रिंस चौक तक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ, पिंक टॉयलेट की संभावना, अतिक्रमण, पार्किंग, चौराहों का निर्माण व सौन्दर्यीकरण, यातायात व्यवस्था, सड़क, ड्रेनेज आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गांधी पार्क, एमकेपी चौक, लालपुल पर पिंक बूथ और लालपुल के समीप पुलिस बूथ पर पिंक टायलेट के प्रस्ताव सौंपने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर यातायात लाईटों की मरम्मत होनी है और जिन चौराहों पर लाईट लगाने की जरूरत है, उसके लिए पुलिस विभाग से प्रस्ताव मांगे। जिलाधिकारी ने रिस्पना पुल, आईएसबीटी, प्रिंस चौक पर बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर एनएच, लोनिवि व संबंधित अधिकारियों को आख्या सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए। आईएसबीटी चौक पर सड़क चौड़ीकरण के साथ ही जलभराव की समस्या हल करने के लिए एनएच व लोनिवि के अधिकारियों को प्लान तैयार करने को कहा। ताकि अगले मॉनसून से पहले व्यवस्था दुरुस्त हो सके। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी में जहां सड़क चौड़ीकरण होना है वहां पर भूमि अधिग्रहण कर सड़क के चौड़ीकरण को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी यातायात मुकेश ठाकुर, पीआईयू सेल प्रभारी स्मार्ट सिटी प्रवीण कुश और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: व्यावसायिक वाहन चालकों को दिया जाएगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण
Next: प्रधान का भाई 1.16 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.