Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम सोनिका की अध्यक्षता में हुई जन सुनवाई
  • देहरादून

डीएम सोनिका की अध्यक्षता में हुई जन सुनवाई

RNS INDIA NEWS 04/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 108 शिकायत प्रात हुई। जनसुनवाई में भूमि विवाद, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास दिलाने, रास्ता बंद किए जाने, अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने, खतौनी में नाम संशोधन करवाने,आर्थिक सहायता दिलाने, सड़क से अतिक्रमण हटाने, आपसी विवाद, कब्रिस्तान हेतु भूमि दिलाने, शिक्षा, नगरनिगम, एमडीडीए से संबन्धित शिकायत प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनुवाई में प्राप्त शिकायकतों का समय से निस्तारण करें तथा जिन शिकायतों पर जांच में समय लग रहा है के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को सूचित करें।
जनसुनवाई में अजीतनगर विकासनगर निवासी एक महिला जो वर्तमान में भोपाल मध्यप्रदेश में रहतीं हैं के पिता की मृत्यु उपरान्त अन्यों द्वारा उनके अंश की भूमि को फर्जी/ कूटरचित अभिलेखो से अन्य के नाम चढ़ाने की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर कार्यवाही होने पर शिकायतकर्ता महिला ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
जनसुनवाई में सोड़ा सरोली निवासी एक व्यक्ति द्वारा पंचायत की भूमि खुर्दबुर्द्ध किए जाने तथा पटवारी की मिलीभगत की शिकायत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिए। शिकायतकर्ताओं द्वारा शिकायत की गई की शीशमबाड़ा एवं भानियावाला में भूमि अधिग्रहण उपरांत मुआवजा नहीं मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने विशेष भूमि अघ्याप्ति अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार मारपीट परिजनों द्वारा मारपीट की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक क्राइम को कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथिलेश कुमार, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेलंगाना में वायुसेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर दो पायलटों की मौत
Next: मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.