Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम सविन बंसल कार चलाकर पहुंचे ऋषिकेश सरकारी अस्पताल, लाइन में लग पर्चा बनाकर निरीक्षण के बाद सख्त एक्शन
  • देहरादून

डीएम सविन बंसल कार चलाकर पहुंचे ऋषिकेश सरकारी अस्पताल, लाइन में लग पर्चा बनाकर निरीक्षण के बाद सख्त एक्शन

RNS INDIA NEWS 04/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  डीएम सविन बंसल शुक्रवार सुबह खुद कार चलाकर ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां मरीजों के साथ लाइन पर लगकर पर्चा बनाया। इसके बाद पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम को अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक गैरहाजिर मिले। उन्होंने तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिए। यहां निराश्रित वार्ड में मरीज जमीन पर लेटे हुए दिखने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। अस्पताल स्टॉफ को तलब किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई विशेषज्ञ चिकित्सक भी ड्यूटी पर नहीं मिले। इनके बारे में भी डीएम ने रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अस्पताल का उपस्थिति रजिस्टर भी कब्जे में ले लिया है। डीएम के अस्पताल पहुंचने के करीब आधा घंटे बाद यहां स्टॉफ और चिकित्सकों को डीएम के पहुंचने की भनक लगी। डीएम ऑपरेशन थियेटर गए तो यह खाली पड़ा था। यहां कोई नहीं था। डीएम ने खाली होने की वजह पूछी तो कोई जवाब नहीं दे पाया। जिलाधिकारी ने अस्पताल से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड तहसील दिवस में तलब किया है। इसके बाद डीएम सविन बंसल एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रायपुर गैंगरेप मामले में पीड़िता से मिली महिला आयोग अध्यक्ष
Next: गैर हाजिर चल रहे शिक्षक, कार्मिकों की सूची तलब

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.