Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने किया कोविड केयर अस्पताल का औचक निरीक्षण, आईसीयू वार्ड जल्दी पूरा करने के दिये निर्देश
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने किया कोविड केयर अस्पताल का औचक निरीक्षण, आईसीयू वार्ड जल्दी पूरा करने के दिये निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/05/2021
IMG-20210508-WA0018.jpg

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज बेस चिकित्सालय स्थित कोविड केयर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कोविड केयर में भर्ती मरीजों की जानकारी सहित अन्य जानकारियां प्राप्त की और कहा कि कोविड केयर में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए कि कोविड ड्यूटी के दौरान किसी भी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा उन्होंने निर्देश दिए कि ड्यूटी में तैनात स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय आदि की ड्यूटी चस्पा की जाए अगर कोई ड्यूटी से गायब पाये जाते है तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी इन कार्यों का समय-समय पर्यवेक्षण पर करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालय में व्यवस्था दुरुस्त करने लिए अतिरिक्त कार्मिकों व स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी। उन्होंने प्राचार्य मेडिकल कॉलेज व पीएमएस बेस चिकित्सालय को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए डॉक्टरों को पैरामेडिकल स्टाफ से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने व जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।  

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना रिपोर्ट के लिए लोगों को लंबी लाइन न लगाने पड़े इसके लिए लैब के बाहर डिजिटल डिस्पले के माध्यम से कोरोना रिपोर्ट प्रदर्शित की जाएगी, जिससे लोगों को रिपोर्ट देखने में आसानी होगी। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड मे बन रहे आईसीयू कक्ष भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस से जल्द से जल्द अवशेष कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही आईसीयू वार्ड बनकर तैयार हो जाएगा यहां पर गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी ने राजकीय होटल मैनेजमेंट में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया वहां उपस्थित डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता ह्यांकी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 आर0जी0 नौटियाल, एससी गढ़कोटी, अजय आर्य, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मीडिया कर्मियों को मुफ्त में लगेगी कोरोना टीका
Next: पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री से की लॉकडाउन लगाने की मांग

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.