Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम ने किया बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
  • चमोली

डीएम ने किया बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गुरूवार को बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वन-वे लूप रोड निर्माण, बीआरओ बाईपास मोटर मार्ग, लेक फ्रंट डेवलपमेंट, अराइवल प्लाजा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, अन्तर्राष्ट्रीय बस अड्डा एवं अस्पताल विस्तारीकरण कार्यो का निरीक्षण करते हुए कार्यो की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर भी समस्या आ रही है, उसको तत्काल संज्ञान में लाया जाए। निर्माण कार्यो में पर्याप्त संख्या में मजदूर लगाते हुए इसमें तेजी लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आईएसबीटी के नवीकरण और पार्किंग निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करें। बदरीश झील एवं शेष नेत्र झील सौन्दर्यीकरण कार्यो की अच्छी प्रगति पर डीएम ने संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो के लिए भी तैयारी शुरू करने को कहा। बद्रीनाथ मास्टर प्लान के दूसरे चरण में प्रस्तावित कार्यो पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शीघ्र परी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दूसरें चरण के निर्माण कार्यो में जो लोग प्रभावित हो रहे है, उनको शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार धनराशि वितरित की जाए और जिन लोगों को विस्थापित किया जाना है उनको जल्द से जल्द विस्थापित किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने दूसरे चरण में प्रभावित परिसंपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, पीआईयू के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी, गावर कन्स्ट्रक्शन लि. के प्रोजेक्ट डारेक्टर पीएल सोनू, तहसीलदार रवि शाह, ईओ सुनील पुरोहित आदि सहित निर्माणदायी एवं कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों के अधिकारी मौजूद थे। पहले चरण में मास्टर प्लान कार्यो का बेहतरीन ढंग से क्रियान्वयन पर जोशीमठ एसडीएम कुमकुम जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी तथा ईओ नगर पंचायत बद्रीनाथ सुनील पुरोहित को मुख्य सचिव उत्तराखंड से प्रशस्ति मिला है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने संबधित अधिकारियों को शासन से प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर स्थित प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास
Next: महिला ने लगाई धौली नदी में छलांग, लापता

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
  • मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के राज्य स्तरीय विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.