Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना व ग्राम्या परियोजना द्वारा किये जा रहे कार्याें की समीक्षा की
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना व ग्राम्या परियोजना द्वारा किये जा रहे कार्याें की समीक्षा की

RNS INDIA NEWS 16/08/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने आज कलैक्ट्रेट में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना व ग्राम्या परियोजना द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्याें की समीक्षा की। बैठक में परियोजना प्रबन्धको द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की। सहायक परियोजना निदेशक ग्राम्या डा0 एस0के0 उपाध्याय ने जानकारी देते हुये बताया कि परियोजना वर्तमान में विकास खण्ड धौलादेवी में संचालित की जा रही है जिसके अन्तर्गत 87 ग्राम पंचायतें लाभान्वित हो रही है। उन्होंने बताया कि परियोजना द्वारा इन ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण व आजीविका संर्वद्धन के अर्न्तगत कच्चे तालाब, सिंचाई टैंक, सिंचाई गूल, कम्पोस्ट पीट, पशु पालन, प्रमाणित बीज उत्पादन के अलावा सोलर पम्प वॉटर लिफ्ट आदि पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने परियोजना के अभिनव कार्याें की जानकारी दी।
बैठक में परियोजना प्रबन्धक आजीविका कैलाश भट्ट ने परियोजना की जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान में परियोजना जनपद के 07 विकास खण्डों में संचालित की जा रही है। परियोजना के अर्न्तगत डेयरी, दुग्ध उत्पादन, मसाला उत्पादन, फार्म मशीनरी बैंक के अलावा समूह के माध्यम से आजीविका बढ़ाने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आजीविका द्वारा कई ग्रोथ सेन्टरों पर कार्य किया जा रहा है साथ ही बाल विकास द्वारा दिये जाने वाले टेक होम राशन की सप्लाई भी आजीविका समूह द्वारा की जा रही है।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सामान्य कार्यों के अलावा कुछ अभिनव प्रयोग किये जाने की जरूरत है कि जो एक मॉडल के रूप में परिलक्षित हो। उन्होंने कहा कि ग्राम्या के अर्न्तगत बडे़ स्केल पर बकरी पालन के लिये एक किसी गॉव के चयनित करें जिसमें बकरी पालन व्यवसायिक रूप में हो जिससे और लोगों को भी प्रेरणा मिले। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीज प्रमाणिकरण पर भी परियोजना बीज बैंक पर विशेष फोकस करें जिससे हमारे परम्परागत अनाज को आगे बढाया जा सके।

जिलाधिकारी ने लहसुन, अदरक, हल्दी आदि के सर्टिफाइड बीज उत्पादन करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि पॉलीहाउस के माध्यम से सब्जी उत्पादन के अलावा सब्जी की पौध पर विशेष ध्यान दें जिससे कम एरिया में अधिक आय होने की सम्भावना रहती है। जिलाधिकारी ने आजीविका के अन्तर्गत समूह को एनआरएलएम से जोड़ने व दैनिक उपभोग की वस्तुओं को डोर टू डोर सप्लाई करने सम्भावना पर विचार करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो महिलायें समूह में काम कर रही है उन्होंने बाजार उपलब्ध हो इस पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आजादी की 75वीं वर्षगांठ भारत वासियों के लिए महान दिन- कर्नाटक
Next: जन्मदिन मनाने नैनीताल आई महिला की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथी फरार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.