Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • डीएम अध्यक्षता में हुई जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक
  • चमोली

डीएम अध्यक्षता में हुई जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यटन विकास समिति (डीटीडीसी) की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नए पर्यटन डेस्टिनेशन के चयन व विकास, विभागीय परिसम्पत्तियों के संचालन एवं रख रखाव, पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद चमोली में नंदीकुंड, नीलकंठ बेसकैंप, देवताल, पार्वती कुंड, वसुधारा आदि कई पर्यटक स्थल है, जिनके बारे में लोगों को अधिक जानकारी नही है। ऐसे पर्यटक स्थलों का प्रचार प्रसार करें। प्रमुख पर्यटक स्थलों पर ऐसे स्थानों के सूचना कियोस्क, साइनेज लगाने के साथ साथ स्थानीय कार्यक्रम आयोजित कर प्रचार प्रसार करें। जोशीमठ क्षेत्र में साईकिल स्पोर्टस एक्टिविटी के लिए साइकिल ट्रैक रूट निर्धारित करें और चिन्हित ट्रैक रूट पर साहसिक खेलों के तहत गतिविधियों का संचालन शुरू किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर गठित समिति का कार्य जिले में पर्यटन स्थलों को विकसित करने के साथ ही प्रबन्धन एवं आय को बढ़ाने के साधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया कि देवलीबगड में नव निर्मित पर्यटक आवास गृह, दुर्मी ताल में साहसिक सेंटर, जिलासू में अलकनंदा किनारे निर्मित रेस्टोरेंट तथा मंडल में नवनिर्मित रेस्टोरेंट को निर्धारित दरों एवं शर्तो पर संचालन हेतु किसी संस्था या व्यक्ति को दिया जाए। इसके लिए शीघ्र समिति गठित करते हुए शर्त एवं दरें निर्धारित करें। इस दौरान जनपद में पर्यटक स्थलों एवं टैªक रूटों में सुविधाएं विकसित करते हुए अधिक से अधिक पर्यटन गतिविधियों का संचालन शुरू कने पर चर्चा की गई। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, सीटीओ डा.सूर्य प्रताप सिंह, वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी, होटल एशोसिएशन से विमलेश पंवार, अजय भट्ट, अतुल शाह उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटी से छेड़छाड़ का किया विरोध तो दंबगों ने पिता की कर दी पिटाई
Next: एसडीएम के निरीक्षण में अस्पताल से तीन डॉक्टर गैर हाजिर मिले

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.