Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मानसून से पहले हर स्थिति से निपटने के लिए रहें तैयार:  डीएम जैन
  • रुद्रप्रयाग

मानसून से पहले हर स्थिति से निपटने के लिए रहें तैयार:  डीएम जैन

RNS INDIA NEWS 25/06/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  मानसून सीजन को देखते हुए नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने महत्वपूर्ण विभागों की बैठक ली जिसमें उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि किसी भी आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियां पूरी कर ली जाएं। आपदा की किसी भी स्थिति में निपटने के लिए पूरी तैयारी और इंतजाम किए जाएं। ताकि जनता को किसी तरह की दिक्कतें न हो। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, जल संस्थान, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, डीडीआरएफ, खाद्य व विकास आदि विभागों के अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और एनएच को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर भू-स्खलन वाले चिह्नित स्थानों पर जेसीबी रखते हुए ऑपरेटर मुस्तैद किए जाएं। बारिश से भू-स्खलन के चलते मार्ग बाधित होने पर आपसी समन्वय बनाकर तत्काल कार्य करते हुए मार्ग सुचारु किया जाए। निर्देश दिए कि ऐसे प्राइवेट संस्थान जिनके पास जेसीबी और अन्य मशीनें हैं उनके फोन नंबर भी जुटा लिए जाएं ताकि जरूरत पड़ने पर सम्पर्क स्थापित किया जा सके। जिलाधिकारी ने सड़क बंद होने के साथ ही केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर आपदा की स्थिति में यात्रियों के लिए भोजन के पैकेट, पेयजल की व्यवस्थाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए। सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व बीडीओ को आपदा से संवेदनशील क्षेत्रों के समस्त सड़क मार्गों व पैदल मार्गों की जानकारी एकत्र करने, जनपद के ऐसे स्कूल को चिन्हित किया जाए जहां आपदा की स्थिति में आम जनमानस को ठहराया जा सके। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के साथ ही वन व राजस्व विभाग को यात्रा मार्गों से सटे वैकल्पिक मार्गों को चिन्हित कर झाड़ियां काटने के साथ ही मार्ग दुरस्त करने के निर्देश दिए। सभी हेलीपैडों की स्थिति की जानकारी लेने, वहां तक जाने वाले रास्तों को सुचारु करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी संसाधनों की पूर्व तैयारी कर ली जाए। सेटेलाइट फोन, वायरलेस सेट को संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों तक व्यवस्थित वितरण करने, उनकी सूची बनाने व संचालन के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तहसील क्षेत्र में संवेदनशील भवनों का चिन्हीकरण कर एसमें रहने वाले परिवारों को मानसून काल में अन्यत्र शिफ्ट करें। उन्होंने शेल्टर हाउस के रूप में चिन्हित भवनों का स्थलीय निरीक्षण करने तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आपदा कंट्रोल रूम के फोन नंबर आम जनता तक पहुंचाने एवं दूरस्थ क्षेत्रों में टेलीफोन कनेक्टिविटी व मोबाइल टावर की स्थिति की जानकारी एकत्र करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने एसएमएस अलर्ट को लेकर आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ऐसे जर्जर और जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवनों का चिन्हीकरण किया जाए जहां बरतसा में खतरा रहता है वहां कक्षाएं न चलाई जा सके। जिलाधिकारी ने बरसात में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तत्काल सुधार के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करने, नगर निकायों को नालों की नियमित सफाई एवं स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला, एसडीएम जखोली भगत सिंह फोनिया, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश, सीईओ प्रमेंद्र बिष्ट, डीडीएमओ नंदन सिंह रजवाड़, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला पूर्ति अधिकारी के. एस. कोहली, खंड विकास अधिकारी अनुष्का, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर साधा निशाना
Next: लछमोली में वाहनों की आपसी भिड़ंत में 18 लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.