Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएम अध्यक्षता में मानसून की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
  • देहरादून

डीएम अध्यक्षता में मानसून की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 10/03/2023
06

देहरादून। जिलाधिकारी  सोनिका की अध्यक्षता में मानसून की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि विभागों से आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत बनाई गई उनके विभाग की कार्ययोजना निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त की जाए, जिस पर कार्य प्रारंभ होने के साथ ही कार्य पूर्ण होने की तिथि का उल्लेख किया गया हो। जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिक परिषद मसूरी के स्वयं बैठक में प्रतिभाग न करने ना ही लिंक अधिकारी को भेजे जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को संबंधित विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। तथा जिन विभागों द्वारा अभी तक मानसून की तैयारियों की कार्य योजना प्रस्तुत नहीं की गई है, उनको आपदा एक्ट लगाते हुए पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगरपालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत जलभराव वाले स्थान चिन्हित करते हुए जल निकासी की व्यवस्था करने के साथ ही नालियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान को पेयजल की लीकेज ठीक करने तथा आपदा परिचालन केंद्र की ओर से पार्षदों एवं वार्ड सदस्यों को पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए यदि उनके क्षेत्र में कहीं पानी की लीकेज है आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करें ताकि मानसून से पूर्व ही लिकेज पेयजल लाईन ठीक कर ली जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को जर्जर विद्युत पोल बदलने तथा झूलती विद्युत लाईन ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को संभावित आपदा प्राभावित क्षेत्रों में उपकरण, स्टोरेज, मानव संसाधन आदि की सूचना आपदा परिचालन केंद्र को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए डंपिंग जोन के मलबे को दिखवा लें ताकि संभावित आपदा की स्थिति ना बने।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डोईवाला, विकासनगर बी.पी भट्ट, हरबर्टपुर भगवन्त सिंह, अधि0 अभि0 आर.डब्लू.डी अनिल कुमार, अधि0 अभि0 पीएमजीएसवाई कालसी सुनिल कुमार, अधि0 अभि0 विद्युत राकेश कुमार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीएचडीसी में सुरक्षा सप्ताह का हुआ समापन
Next: डीएम अध्यक्षता में हुई शीशमबाड़ा प्लांट के सम्बन्ध में बैठक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.