Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • डीजे की आवाज से बच्ची को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तड़पती रही बच्ची और पिता से कागज मांगता रहा डाक्टर
  • राष्ट्रीय

डीजे की आवाज से बच्ची को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तड़पती रही बच्ची और पिता से कागज मांगता रहा डाक्टर

RNS INDIA NEWS 06/06/2025
rns featured image new

शिवहर (आरएनएस)। बिहार के शिवहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां डीजे की तेज आवाज से 15 साल की एक बच्ची पिंकी कुमारी को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने मौत के पीछे डाक्टरों की लापरवाही भी बताया है।
बताया जाता है कि देर रात करीब 11 बजे पड़ोसी सोनफी साह के पोते की शादी का मटकोर पूजा का कार्यक्रम था। इस दौरान डीजे रथ के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पिंकी अपने परिजनों के साथ घर के बाहर शोभा यात्रा देखने निकली थी। इस दौरान आचानक डीजे की तेज आवाज सुनकर पिंकी बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद परिजन उसे बाइक से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के नाम पर औपचारिकता की गई। मृतक के चाचा मोतीलाल साह ने सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष कुमार पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने के करीब एक घंटे बाद इलाज शुरू हुआ। इस दौरान बच्ची तड़पती रही, लेकिन किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली। पिंकी हृदय रोग से ग्रसित थी। उसका दिल्ली के पंत अस्पताल से इलाज चल रहा था। उसके पिता रिक्शा चलाकर उसका इलाज करा रहे थे।
उनका कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से बच्ची की जान गई है। बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना पाकर नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से डॉक्टर और अस्पताल की लापरवाही का मामला है। उन्होंने कहा कि वो जिला पदाधिकारी से मिलकर संबंधित अधिकारियों और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 06 जून
Next: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी, बीजेडी के पिनाकी मिश्रा बने जीवनसाथी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.