
देहरादून। दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाले दिव्यांगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बिना अनुमति कूच करने और कोरोना काल में भीड़ जुटाने पर महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
मंगलवार को दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के बैनर तले दिव्यांगों ने परेड ग्राउंड से सीएम आवास कूच किया था। जुलूस को पुलिस ने हाथीबड़कला चौकी के पास स्थित बैरियर पर रोक लिया था। यहां तैनात दरोगा पंकज कुमार की तरफ से अनीता शास्त्री और भूमिका नामजद करते हुए 25-30 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मुकदमे में बिना अनुमति कूच करने के साथ ही बैरियर पर रोके जाने पर पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने का भी आरोप है।

