Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर दी अहम जानकारी
  • ऊधम सिंह नगर

दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर दी अहम जानकारी

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

रुद्रपुर।  क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को गुरुद्वारा श्रीनानकमत्ता साहिब में एक दिवसीय भ्रमण कराया गया। इस बीच खेल भी आयोजित किए गए। इस दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम बीआरसी से शुरू हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विशेष आवश्यकता वाले 26 बच्चे सम्मिलित हुए। टीम प्रभारी जशोद मेहता व राकेश सुमन के नेतृत्व में भ्रमण दल गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब दर्शन, ऐतिहासिक संग्रहालय, सरोवर, नानकसागर डैम होते हुए ताज पैलेस पहुंचे। यहां बिल्डिंग ब्लॉक्स, चित्रकला, गुब्बारे फुलाना, डांस आदि गतिविधियां कराई गईं। फाउंडेशन से सतीश चौहान ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिलने वाली सुविधाएं के बारे में विस्तार से बताया। सांकेतिक भाषा में अल्फाबेट्स की जानकारी दी। भारत विकास परिषद के मोहित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल व विशाल गोयल ने बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। इस अवसर पर समावेशित शिक्षा प्रशिक्षण प्राप्त अजय सिंह क्वीरा व मुनीष सक्सेना ने बच्चों को स्वयं की देखभाल करने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन खिलानंद अटवाल ने किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, निमाई चंद्र माझी, दर्शना, सुमनलता, सुरजीत सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकानों के आंवटन में धांधली के आरोप को नकारा
Next: ऊधमसिंह नगर डीडीए बोर्ड बैठक में 10 प्रस्ताव पारित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.