Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। दिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की माता श्यामा देवी का सोमवार को नैनबाग स्थित यमुना नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों से स्थानीय लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छाई रही। शोक में नैनबाग और सुमन क्यारी बाजार बंद रहा। श्यामा देवी का बीते दिन दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव चिलामू लाया गया जहां ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्यामा देवी के साथ बिताए गए पलों को याद कर गांव की महिलाएं रो पड़ी। इसके बाद अंतिम यात्रा नैनबाग स्थित यमुना घाट पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे बेटे सुभाष राणा, दिवंगत जसपाल राणा के पुत्र युवराज सिंह ने दी। उनकी पुत्री सुषमा राणा सिंह ने भी कंधा देकर अपनी मां को भावभीनी विदाई दी। अंतिम संस्कार में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मसूरी नगर पालिका की अध्यक्ष मीरा सकलानी, जौनपुर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, प्रधान मनीष चौहान, प्रदीप कवि, डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, गौरव तिवारी, गंभीर सिंह रावत, देशवाल सिंह पंवार, श्याम सिंह चौहान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चगेठी में अवैध लीसा गढ़ान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 27 टिन लीसा जब्त
Next: मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.