Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • ग्राम पंचायत कोटबेजा, भागुड़ी, गोयला, बढलग, मंझोली तथा प्लासी में गीत संगीत से बताईं कल्याणकारी योजनाएं
  • सोलन

ग्राम पंचायत कोटबेजा, भागुड़ी, गोयला, बढलग, मंझोली तथा प्लासी में गीत संगीत से बताईं कल्याणकारी योजनाएं

RNS INDIA NEWS 11/11/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत आज पर्वतीय लोकमंच दाड़वा के कलाकारों द्वारा नालागढ़ विकास की ग्राम पंचायत मंझोली तथा प्लासी में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया गया।
धर्मपुर विकास खण्ड में शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत गोयला तथा बढलग तथा हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत कोटबेजा के गांव ठंडू तथा ग्राम पंचायत भागुड़ी में सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों तथा योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की गई।
कलाकारों ने बताया कि सोलन ज़िला में जल जीवन मिशन के तहत कुल 01 लाख 10 हज़ार 851 आवासों में से 01 लाख 02 हज़ार 807 आवासों को पेयजल उपलब्ध करवा दिया गया है। इस वित्त वर्ष के अन्त तक सभी आवासों को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। जिला में जल जीवन मिशन के तहत 261 करोड़ रुपए की 94 योजनाओं की प्रशासनिक तथा 198 करोड़ रुपए की 94 योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
लोगों को बताया गया कि जल से कृषि को बल योजना के अन्तर्गत योजना पर 67 करोड़़ रुपये व्यय करके 292 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रदान की जा चुकी है और इससे एक हजार 172 किसान लाभान्वित हुए हैं। जल जीवन मिशन के तहत अब तक लगभग 6 लाख घरों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।
विवाह अनुदान योजना के अन्तर्गत स्वेच्छा से 40 से 74 प्रतिशत तक दिव्यांग लड़के अथवा लड़की से विवाह करने पर प्रोत्साहन के रूप में 25 हजार रुपए तथा 74 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता की स्थिति में 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
लोगों को जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सोलन ज़िला के विकास खण्ड सोलन, कण्डाघाट, धर्मपुर व कुनिहार में 100 अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव में लगभग 21 करोड़ रुपए व्यय कर सभी 100 गांवों को आदर्श घोषित किया गया है।
कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान मदन लाल, उप प्रधान तारा चन्द,  पंचायत सचिव रामेश्वर, ग्राम पंचायत बढलग के प्रधान सतीश चंद राघव, पूर्व प्रधान सुमन देवी, वार्ड सदस्य रचना ठाकुर, सोनिका शर्मा, भूपेन्द्र कुमार, ग्राम पंचायत कोटबेजा की प्रधान किरण ठाकुर, उप प्रधान सुनील दत्त, वार्ड सदस्य निशा, ग्राम पंचायत भागुड़ी की प्रधान दुर्गावती, उप प्रधान कैलाश चन्द, वार्ड सदस्य चमन लाल, हरि सिंह, ग्राम पंचायत प्लासी की प्रधान रम्बो कौर, ग्राम पंचायत मंझोली के उप प्रधान हरि सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 7 नवम्बर से लापता युवक का शव नैनी झील में मिला
Next: वन मंत्री से की वसूली रोकने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.