Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दिनेशपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत
  • ऊधम सिंह नगर

दिनेशपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

RNS INDIA NEWS 27/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। क्षेत्र के गांव प्रफुल्ल नगर निवासी एक युवक की बुधवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक वहां एक मॉल में स्टोर कीपर था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उसके शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, गांव प्रफुल्ल नगर निवासी सुखचैन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र प्रगट सिंह डेढ़ साल पहले वर्क वीजा पर अमेरिका गया था। प्रगट कैलिफोर्निया के एक शहर के मॉल में स्टोर कीपर था। बुधवार तड़के वह एक एसयूवी कार से अपने सहयोगी के साथ स्टोर खोलने जा रहा था। हाईवे पर उसकी कार की टक्कर एक लोडेड ट्रक से हो गई। हादसे में प्रगट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी कार सवार उसका साथी घायल हो गया। बुधवार रात 11 बजे प्रगट की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी मिलने पर गुरुवार सुबह तमाम लोगों ने प्रगट के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पिता सुखचैन सिंह ने बताया प्रगट के शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शव को लाने में 40 दिन का समय लग सकता है। प्रगट पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। उससे बड़े एक भाई और एक बहन घर पर है। मां निंदर कौर के साथ भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक व्यक्त करने वालों में ग्राम प्रधान भवेश विश्वास, बुक्सौरा ग्राम प्रधान गगनदीप सिंह, गुरुवंत सिंह, दीपक चक्रवर्ती, बलविंदर सिंह, गुरमुख सिंह समेत ग्रामीण शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यवेक्षक ने बताए आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियम
Next: महिला ने कीटनाशक खाया, अस्पताल में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.