Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने डाला ज्वेलर्स शोरूम में डाका
  • हरिद्वार

दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने डाला ज्वेलर्स शोरूम में डाका

RNS INDIA NEWS 01/09/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बदमाशों ने एक ज्वेलर्स शोरूम में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। शोरूम को खाली कर बदमाश करोड़ों के गहने लेकर मौके से फरार हो गए। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की।   दिनदहाड़े डकैती की घटना से हड़कंप मच गया।पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हथियारों से लैस पांच से छह बदमाश हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर रविवार दोपहर को पहुंचे थे। ज्वेलर्स की दुकान में घुसते ही बदमाशों ने पहले कर्मचारियों की आंखो में मिर्ची वाला स्प्रे किया।  दुकान में काम कर रहे कर्मचारियों को धमकाते हुए शांत रहने के लिए कहा। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की।   करोड़ों रुपयों की कीमती ज्वैलरी लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए। लूटपाट की घटना के के बाद दुकान मालिक ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस कप्तान ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं हैं। उधर, दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान में लूटपाट की घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।
पुलिस ने शुरू की जांच:   हरिद्वार के रानीपुर मोड़ के पास ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती के बाद फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों को गठन किया है। पुलिस और सीआइयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। शहर में जगह-जगह पुलिस ने नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। सभी आरोपी हरियाणा नंबर की बाइक पर सवार थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोलीहाट के पुनौली गांव में आठूं संपन्न
Next: राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप विकसित उत्तराखंड बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री धामी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.