Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिग्गज कम्युनिस्ट नेता और 3 बार सांसद रहे शिवाजी पटनायक का हुआ निधन
  • राष्ट्रीय

दिग्गज कम्युनिस्ट नेता और 3 बार सांसद रहे शिवाजी पटनायक का हुआ निधन

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिग्गज कम्युनिस्ट नेता और तीन बार संसद के सदस्य रह चुके शिवाजी पटनायक का निधन हो गया, उनकी उम्र 93 वर्ष थी। सीपीआईएम के नेता अली किशोर पटनायक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवाजी बाबू का सोमवार को प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें रविवार को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि शिवाजी पटनायक को ओडिशा में सीबीआईएम की स्थापना के लिए याद किया जाता है। उनका जन्म 10 अगस्त 1930 को हुआ था, महज 17 साल की उम्र में उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा जब वह रेवेनशॉ कॉलेज में पढ़ते थे।

1964 में जब कम्युनिस्ट पार्टी का विघटन हुआ तो सीपीआईएम के गठन में शिवाजी पटनायक ने अहम भूमिका निभाई थी। 1971 से 1990 के बीच वह पार्टी के सचिव भी रहे। उन्हें पार्टी की केंद्रीय कमेटी में भी चुना गया था। 1977 में पहली बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करके शिवाजी पटनायक संसद पहुंचे थे। इसके बाद 1989 और 1991 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्होंने भुवनेश्वर लोकसभा सीट से चुनाव में जीत दर्ज की थी। अपने लंबे राजनीतिक करियर में पटनायक ने ट्रेड और किसान आंदोलन की अगुवाई की। पूरे प्रदेश में उन्होंने इस आंदोलन को आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और अन्य दल के नेताओं ने शिवाजी पटनायक के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरटीआई के दायरे में आएगा सीजेआई का दफ्तर
Next: राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी की बड़ी बैठक, अमित शाह और नड्डा ने बनाई रणनीति

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.