Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डायट में शिक्षकों को पारंपरिक खेलों से शिक्षण के तरीके सिखाए
  • अल्मोड़ा

डायट में शिक्षकों को पारंपरिक खेलों से शिक्षण के तरीके सिखाए

RNS INDIA NEWS 12/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2025-26 के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राथमिक विद्यालयों के 40 शिक्षकों के लिए बाल केंद्रित शिक्षण सामग्री पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला 9 से 13 मार्च तक आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला उन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए है जहां आंगनवाड़ी केंद्र संचालित नहीं हैं। कार्यशाला के चौथे दिन की शुरुआत प्रार्थना सभा और पिछले दिवस की आख्या के साथ हुई। पहले सत्र में संदर्भदाता डॉ. कामाक्षा मिश्रा ने प्रतिभागियों को स्थानीय और पारंपरिक खिलौनों तथा खेलों से संबंधित कठपुतली आधारित शिक्षण सामग्री के निर्माण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद प्रतिभागियों को सात समूहों में विभाजित कर स्थानीय और पारंपरिक खिलौनों व खेलों पर आधारित कठपुतली शिक्षण सामग्री तैयार कर उसका प्रस्तुतीकरण कराया गया। इस दौरान डॉ. दीपा जलाल, हरिवंश सिंह बिष्ट और डॉ. नीलेश कुमार ने पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिभागियों को आवश्यक सुझाव दिए। तीसरे सत्र में डॉ. कामाक्षा मिश्रा ने रचनात्मक और नवाचार आधारित अधिगम सामग्री निर्माण के लिए प्रतिभागियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर स्थानीय व पारंपरिक खिलौनों और खेलों पर आधारित शिक्षण सामग्री तैयार कराई। कार्यशाला का संचालन समन्वयक रमेश सिंह रावत ने किया, जबकि अध्यक्षता डायट के प्राचार्य ललित मोहन पांडे ने की। इस अवसर पर डॉ. हेम चंद्र जोशी, प्रियांशु चंद्र, नवीन चंद्र, मीनू, विक्रम नेगी, रजत बिष्ट, घनश्याम तिवारी, वैभव तिवारी, माया रौतेला, जगदीश चंद्र, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, धीरज सिंह भाकुनी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैरा लीगल वालंटियरों को दिया कानूनी प्रशिक्षण, लोक अदालत के प्रचार के निर्देश
Next: चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.