Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डायमंड कंपनी में नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी
  • हरिद्वार

डायमंड कंपनी में नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/07/2023
rns featured image new

हरिद्वार। विदेश में एक डायमंड कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवतियों से 25 लाख की रकम ठग ली गई। एक पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर थाना कनखल में दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में अंजली शर्मा पत्नी सुरेश शर्मा निवासी पहाड़ी बाजार कनखन ने बताया कि उसकी पुत्री पार्खी शर्मा बीबीए पासआउट होने के बाद कतर एयरपोर्ट में नौकरी कर रही थी। उसकी भतीजी रिया निवासी कादियां अमृतसर पंजाब ने इंटर मीडिएट की परीक्षा पास की थी, वह भी नौकरी तलाश कर रही थी। दिसंबर 2020 में उनकी मुलाकात सरबजीत सिंह निवासी डेली नीड्स वाली गली पुतलीघर अमृतसर पंजाब से हुई। जिसने आस्ट्रेलिया में रहने वाले अपने परिचित उपेंद्र सिंह मदान को डायमंड का बड़ा कारोबारी बताया। उसने भरोसा दिलाया कि उपेंद्र की मदद से उनकी बेटी एवं भतीजी की नौकरी एक डायमंड कंपनी में लग जाएगी। बकायदा उसने उपेंद्र से उनकी मोबाइल फोन पर बातचीत भी कराई। आरोप है कि सिक्योरिटी के तौर पर 14 लाख की रकम जमा कराई, जिसके बाद सूरत गुजरात में ट्रेनिंग होने का विश्वास दिलाया। यही नहीं धीरे धीरे उनसे कुल 25 लाख की रकम ले ली गई। आरोप है कि इसके बाद सूरत गुजरात में ले जाकर ट्रेनिंग के नाम पर खानापूर्ति की गई। बकायदा ई-मेल पर नियुक्ति पत्र भेजकर फिर से रकम की मांग की गई लेकिन संदेह होने पर जब कंपनी की बैलेंस सीट, रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने देने से साफ इंकार कर दिया। रकम वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी गई। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट पर विवाद
Next: बेटी की हत्या करने वाली मां को आजीवन कारावास की सजा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.