Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • धुमाकोट में तारों के टूटने से बिजली सप्लाई बाधित
  • पौड़ी

धुमाकोट में तारों के टूटने से बिजली सप्लाई बाधित

RNS INDIA NEWS 22/07/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। धुमाकोट क्षेत्र में बिजली की लाइनों पर पेड़ों के गिरने और दो ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने की वजह से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली निगम ने पेड़ गिरने से टूटी एलटी लाइनों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। वहीं खराब ट्रांसफार्मरों को भी बदला जा रहा है। धुमाकोट क्षेत्र के देवलाड़ में खराब हुए ट्रांसफार को ठीक किया जा रहा है, वहीं नलाई तल्ली में लगे ट्रांसफार्मर को लेकर भी शिकायत आई है। बिजली विभाग धुमाकोट के जेई कृष्ण्कांत थपलियाल ने बताय कि क्षेत्र के कसाणा, सडाणा आदि में बिजली की एलटी लाइनों पर पेड़ गिरने की वजह से सप्लाई बाधित हो गई है। टीम एलटी लाइनों को जोड़ रही है। लगातार बारिश की वजह से सप्लाई को सुचारू करने में समय लग रहा है। वहीं देवलाड़ में खराब ट्रांसफार्मर को बदला जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कोटद्वार डिवीजन में आने वाले धरगांव, सीला, सिंडी, मथाना और सौटिधधार आदि में बिजली के पोल टूटने की वजह से इन गांवों की बिजली गुल हो गई है। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि विभाग ने टूटी एलटी लाइनों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। शाम तक सप्लाई सुचारू हो जाएगी। नलई में खराब ट्रांसफार्मर की शिकायत पर मौके पर टीम को भेजा गया है। यदि तकनीकी कोई दिक्कत होगी तो वह भी दूर कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24 और 28 को चुनाव के दिन सम्बंधित विकासखण्डों में रहेगा अवकाश
Next: मुख्यमंत्री धामी ने की लोक निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.