Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धोखे में रखकर महिला कर्मचारी की दिव्यांग से कराई शादी, केस दर्ज
  • देहरादून

धोखे में रखकर महिला कर्मचारी की दिव्यांग से कराई शादी, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 17/04/2022
rns featured image new

देहरादून। जल संस्थान की संविदा महिला कर्मचारी को धोखे में रखकर दिव्यांग से शादी करा दी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पांच लाख और कार के लालच में उसके साथ मारपीट की। इससे महिला का गर्भपात हो गया।
रायपुर थाने के एसओ अमरजीत रावत के मुताबिक महिला ने शिकायत कर बताया कि उसका विवाह 10 दिसंबर 2020 को सिद्धार्थ वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा के साथ कोटद्वार रोड नजीबाबाद वेडिंग प्वाइंट नजीबाबाद में हुआ था। शादी में युवती के माता-पिता ने अपने सामर्थ्य अनुसार उपहार आदि ससुराल पक्ष को दिए थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने पति सिद्धार्थ के बार में कुछ बातें छिपाई थी। सिद्धार्थ दिव्यांग है और एक पैर व हाथ में रोड पड़ी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे धोखे में रखा गया। आरोप है कि सास आरती वर्मा, ससुर कृष्ण कुमार वर्मा, ननद शुभी वर्मा एवं पति सिद्धार्थ वर्मा ने महिला को कम दहेज लाने के लिए ताने देने शुरू कर दिए। ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपये और कार की मांग की। इस बीच महिला गर्भवती हो गई। तीन मार्च 2021 को ससुराल वालों ने महिला से कहा कि हमें बच्चा नहीं चाहिए। जिस पर महिला ने कहा की मैं बच्चे को जन्म दूंगी। इस पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की। जिससे महिला का गर्भपात हो गया। महिला जल संस्थान में संविदाकर्मी है और कोटद्वार में कार्यरत है। पुलिस ने पति सिद्धार्थ वर्मा, कृष्ण कुमार, आरती वर्मा, ननद शुभी वर्मा निवासीगण सावित्री एन्क्लेव कोतवाली रोड नजीबाबाद बिजनौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीट छोड़ने की पेशकश पर सीएम धामी ने जताया विधायकों का आभार
Next: रूसी सैनिकों ने तड़पा तड़पा कर मारे 900 नागरिक, खुद को बचाने की लगा रहे थे गुहार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.