Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ढींगरी मशरूम उत्पादन से किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
  • अल्मोड़ा

ढींगरी मशरूम उत्पादन से किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

RNS INDIA NEWS 24/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के हवालबाग ब्लॉक में हंस आजीविका परियोजना के तहत द हंस फाउंडेशन ग्रामीण किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष पहल कर रहा है। इस परियोजना के माध्यम से 50 गांवों में आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से किसानों के साथ कार्य किया जा रहा है। फाउंडेशन ने विशेष रूप से चार गांवों बिन्तोला मल्ला, वलसा, मनाऊ, और पठुरा में 32 लाभार्थियों को ढींगरी मशरूम उत्पादन की यूनिट स्थापित करने में सहयोग प्रदान किया है। इन यूनिट्स की स्थापना के लिए द हंस फाउंडेशन ने किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी जानकारी, और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई। इस पहल के तहत अब तक 150 किलोग्राम से अधिक ढींगरी मशरूम का उत्पादन किया जा चुका है, जिसे स्थानीय और निकटवर्ती बाजारों में बेचा गया है। फाउंडेशन के इस प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक नई राह मिली है। ढींगरी मशरूम उत्पादन की यह पहल न केवल स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है, बल्कि किसानों की आय में भी सुधार ला रही है। इस परियोजना से जुड़े किसान अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं। उन्होंने न केवल अपनी आय बढ़ाई है, बल्कि फाउंडेशन से प्राप्त तकनीकी ज्ञान और अनुभव से भविष्य में खेती और उद्यमिता के अन्य क्षेत्रों में भी सफलता की। द हंस फाउंडेशन का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधनों को बढ़ावा देकर स्थानीय किसानों को सशक्त बनाया जाए। इस पहल के तहत फाउंडेशन भविष्य में और भी गांवों में विस्तार की योजना बना रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस स्वरोजगार मॉडल का लाभ उठा सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योगासन प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
Next: परिजनों की डांट से नाराज युवती ने फांसी लगा जान दी

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.