Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धौलछीना पुलिस ने 302 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

धौलछीना पुलिस ने 302 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/11/2025
default featured image

अल्मोड़ा। नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत धौलछीना पुलिस ने 302 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिले में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है, जिसके तहत थाना प्रभारियों और एएनटीएफ/एसओजी टीम को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा बाड़ेछीना पुलिस जनसहायता केंद्र के पास वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से 302 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर थाना धौलछीना लाया गया, जहां उसके विरुद्ध एफआईआर संख्या 28/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश राम (उम्र 50 वर्ष), पुत्र लछम राम, निवासी मनीआगर, धौलछीना, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। बरामद चरस की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोकुल प्रसाद टम्टा, हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी और कांस्टेबल राजेंद्र गोस्वामी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलेटिन ट्यूब मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Next: शादी समारोह में युवकों का उत्पात, दो लोग घायल

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.