Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धीरे-धीरे सामान्य हो रही पर्वतीय रूटों की परिवहन व्यवस्था
  • देहरादून

धीरे-धीरे सामान्य हो रही पर्वतीय रूटों की परिवहन व्यवस्था

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के चलते पर्वतीय रूटों की प्रभावित परिवहन व्यवस्था अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। ऋषिकेश से नई टिहरी, बौराणी जाने वाले तीन बसों का संचालन बुधवार से शुरू हो गया है। यह बसें बीते एक महीने से बंद चल रही थीं। उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग की बस सेवाएं भी नियमित होने लगी हैं। परिवहन व्यवस्था के पटरी पर लौटने से स्थानीय सवारियों को राहत मिलने लगी है।
तीन मई से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। शुरुआत में ही यात्रा के रफ्तार पकड़ने से पहाड़ के रूटों पर संचालित बसों को भी यात्रा में चलाने से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। बसों की कमी के चलते परिवहन कंपनियों को पहाड़ी रूटों की कई नियमित बस सेवाओं में कटौती करनी पड़ी तो कुछ सेवाएं बंद करनी पड़ी। इससे ऋषिकेश से पर्वतीय क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर जाने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 15 जून से चारधाम यात्रा के धीमा पड़ने से लोकल रूटों पर बसों की कमी दूर हो गई है। टीजीएमओ और यातायात एवं पर्यटन के संयुक्त लोकल रोटेशन की पिछले डेढ़ महीने से बंद चल रही टिहरी रूट की तीन बस सेवाओं को बुधवार से शुरू किया गया। साथ ही ऋषिकेश से घनसाली की चार बस सेवाओं में से प्रभावित चल रही दो बसों का संचालन भी सुचारु हो गया है।

बुधवार को शुरू हुई बस सेवाएं
यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ के मुताबिक बसों की कमी के चलते स्थगित चल रही तीन बस सेवाएं बुधवार को शुरू की गई। इनमें ऋषिकेश से दोपहर 3 बजे नई टिहरी, ऋषिकेश से दोपहर 3:30 बजे नई टिहरी और शाम 4 बजे रैबार ऋषिकेश से नई टिहरी-बौराणी बस सेवा को शुरू किया गया है।

जीएमओयू की 20 में से 12 बस सेवाएं शुरू
जीएमओयू की ऋषिकेश से नंदप्रयाग घाट, पौड़ी, गौरीकुंड, जोशीमठ, लालढांग, कर्णप्रयाग आदि रूटों पर 20 नियमित बस सेवाएं हैं। बसों की कमी के चलते पिछले डेढ़ महीने से जीएमओयू की 80 प्रतिशत सेवाएं प्रभावित चल रही थीं। अब बसों की कमी दूर होने पर 20 में से 12 बस सेवाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार रूटों पर दौड़ने लगी हैं। जीएमओयू के प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि ऋषिकेश से गैंडखाल-सिलोगी रूट के लिए दो बस सेवाएं एक सुबह 6:15 बजे और दूसरी सुबह 8:15 बजे पिछले तीन महीने से बंद हैं। शुक्रवार से बंद चल रही इन बस सेवाओं को शुरू किया जाएगा।
पर्वतीय रूटों पर बस सेवाएं संचालित करने वाली यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ और टीजीएमओयू की पहाड़ और देहरादून, हरिद्वार में करीब 135 बस सेवाएं हैं। इनमें से 90 प्रतिशत बस सेवाएं सुचारु हो गई हैं। – मनोज ध्यानी, अध्यक्ष यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिवाइडर से बाइक टकराने पर दंपति और तीन बच्चे घायल
Next: तीर्थनगरी में हुआ उत्तराखंडी फिल्म ‘खैरी का दिन’ के पोस्टर का विमोचन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.