Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में आपदा आपातकाल जैसे हालात, भंग हो आपदा मंत्रालय: धस्माना
  • देहरादून

उत्तराखंड में आपदा आपातकाल जैसे हालात, भंग हो आपदा मंत्रालय: धस्माना

RNS INDIA NEWS 06/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस ने आग से खाक होते उत्तराखंड के जंगलों को लेकर सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सोमवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड में जंगलों में लगी आग को आपदा आपातकाल जैसे हालात करार दिया। कहा कि इस आग से अब देवालय भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। जिस आपदा प्रबंधन विभाग पर जिम्मा है, वो निष्क्रिय पड़ा है। तत्काल आपदा प्रबंधन मंत्रालय को भंग किया जाए। धस्माना ने कहा कि आज प्रदेश में डेढ़ हजार हेक्टेयर वन भूमि खाक हो चुकी है। वन संपदा, वन्य जीव जंतु, आम आदमी तक हताहत हुए हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी सरकारी सिस्टम के कानों पर किसी भी तरह की जूं तक नहीं रेंग रही है। इस बार बर्फवारी वाले इलाकों तक में आग लगी हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह गायब है। आलम ये है कि पहाड़ों में तो दूर राजधानी देहरादून तक में आग से बचाव नहीं हो पा रहा है। सितंबर महीने से ही आग से निपटने के इंतजाम शुरू हो जाने चाहिए थे। कहा कि पूरे देश में उत्तराखंड में ही आपदा प्रबंधन मंत्रालय है। ऐसा उत्तराखंड में विभिन्न प्रकार की आपदाओं को देखते हुए किया गया। इसके बाद भी ये विभाग सिर्फ रिपोर्ट लेने भर तक सीमित रह गया है। पूरी सरकार दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त है। जिम्मेदार लोग राज्य से गायब हैं। चारों धामों में यात्रा रूट पर जंगल जल रहे हैं। इससे पर्यटन सेक्टर भी बुरी तरह बाधित हो रहा है। इस आपात काल में जिस तरह सरकारी सिस्टम बेपटरी हो चुका है, उसे देखते हुए कांग्रेस राज्यपाल से मुलाकात कर जल्द दखल देने की मांग करेगा। कहा कि कांग्रेस आपदा जैसे विषय को राजनीतिक विषय नहीं बनाना चाहती, लेकिन जिस तरह पूरी सरकारी सिस्टम सोया हुआ है। उसे जगाने को कांग्रेसी सड़कों पर उतर आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर दिनेशपुर निवासी युवक की मौत
Next: उत्तरकाशी में बारिश से जंगलों की आग कुछ हद तक शांत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.