Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • धर्मेंद्र प्रधान बोले- ई- लर्निंग से गरीब बच्चों के लिए आसान होगी शिक्षा, योग शिक्षा को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाने की तैयारी
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र प्रधान बोले- ई- लर्निंग से गरीब बच्चों के लिए आसान होगी शिक्षा, योग शिक्षा को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
rns featured image new

हमीरपुर/धर्मशाला। केंद्रीय शिक्षा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में प्रौद्योगिकी के समावेश पर विशेष बल दिया जा रहा है। ई-लर्निंग के माध्यम से गरीब से गरीब बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा सुलभ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है। इसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से शैक्षणिक चैनल की संख्या 34 से बढ़ाकर 60 की जा रही है और 200 नए टीवी एवं ई-चैनल्स शुरू करने का प्रस्ताव है।

धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के परिसर में लगभग 47 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक कंप्यूटर सेंटर तथा 16 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बने ई-क्लासरूस के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने एनआईटी परिसर में ढांचागत विकास के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया है। इस अवसर पर एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी, संस्थान के कुलसचिव योगेश गुप्ता, कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार योग शिक्षा को बाल-वाटिका से लेकर कक्षा 12वीं तक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी कर रही है। योग वैकल्पिक नहीं, बल्कि अनिवार्य विषय के तौर पर शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण जीवन में योग संजीवनी का काम कर रहा है और मानवता को स्वस्थ और निरोग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।   इस दौरान उन्होंने कांगड़ा घाटी की खुशनुमा वादियों की भी खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल को पर्यटन के अलावा योग भूमि के रूप में भी विश्व मानचित्र पर जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला योग के लिए शुरू किए गए ‘गार्जियन रिंग’ कार्यक्रम जैसे अभिनव प्रयोग का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की योग को अपने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए सराहना की। केंद्रीय विवि के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने इस दौरान कहा कि विश्वविद्यालय योग की धारा का प्रवाह निरंतर बढ़ाने में प्रयासरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे कर्मी
Next: टिंबर ट्रेल हादसे में कब्जे में लिए दस्तावेज, होगी मजिस्ट्रेटी जांच, सरकार ने गठित की कमेटी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.