Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • धर्मांतरण के आरोप में नौ लोगों पर मुकदमा, दीननगर में बढ़ा तनाव
  • ऊधम सिंह नगर

धर्मांतरण के आरोप में नौ लोगों पर मुकदमा, दीननगर में बढ़ा तनाव

RNS INDIA NEWS 04/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर। ग्राम दीननगर में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। पुलिस ने 5 अप्रैल को धर्मांतरण कराने के आरोप में नौ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ग्रामीणों को दवाइयों, नि:शुल्क शिक्षा और पांच लाख रुपये तक का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि मना करने पर लोगों को डराया और धमकाया भी गया।
मामले को लेकर 19 अप्रैल को आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई। इसमें आरोप लगाया गया कि कुछ लोग घर में घुस आए और मारपीट, गाली-गलौज तथा महिलाओं के साथ अभद्रता की।
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम पंकज उपाध्याय और एसडीएम तुषार सैनी के नेतृत्व में टीम को गांव भेजा। अधिकारियों ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं और लोगों को प्रलोभन देकर प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
इस बीच भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल सिंह राणा के नेतृत्व में भाजपा और विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के लोगों को डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार दिन से लापता आरक्षी का शव खाई से बरामद
Next: श्रीलंका के 40 सिविल सर्वेंट्स ने एसडीआरएफ के कार्यों को जाना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.