Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • धारी देवी मूर्ति नए मंदिर में शिफ्ट करने को लेकर शतचंडी यज्ञ शुरू
  • पौड़ी

धारी देवी मूर्ति नए मंदिर में शिफ्ट करने को लेकर शतचंडी यज्ञ शुरू

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। 28 जनवरी को धारी देवी मूर्ति को नए मंदिर में स्थापित किए जाने से पहले धारी देवी मंदिर में शतचंडी यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ के माध्यम से 21 पंडितों के द्वारा विधि-विधान से यह यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ के माध्यम से मूर्ति स्थापना कार्य को निर्विघ्न संपन्न कराए जाने की प्रार्थना मां पुजारी न्यास द्वारा धारी देवी से की जा रही है। सिद्धपीठ धारी देवी का मंदिर श्रीनगर से करीब 13 किमी. की दूरी पर है। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना निर्माण के बाद यह मंदिर डूब क्षेत्र में आने से परियोजना संचालन कर रही कंपनी की ओर से पिलर खड़े कर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन 16 जून 2013 की केदारनाथ आपदा के कारण अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने पर मंदिर में स्थापित प्रतिमांओं को अपलिफ्ट कर दिया गया। करीब 9 साल से यह सभी प्रतिमाएं अस्थायी मंदिर में स्थापित हैं। इन्हीं पिलरों पर नया मंदिर का निर्माण किया गया है। आद्य शक्ति मां धारी पुजारी न्यास की पहल पर अब 28 जनवरी को शुभ मुहुर्त में मां धारी देवी सहित अन्य प्रतिमाओं को नए मंदिर में शिफ्ट किया जाना है। पुजारी न्यास के सचिव जगदंबा प्रसाद पांडेय ने बताया कि मूर्ति शिफ्ट करने से पहले विधि-विधान से मंदिर में शतचंडी यज्ञ शुरू कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारापत्ती लेने गई महिला की चट्टान से गिरकर हुई मौत
Next: चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को दिया ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.