Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धारदार हथियारों से दो लोगों पर हमले के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
  • देहरादून

धारदार हथियारों से दो लोगों पर हमले के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 25/12/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  जुड्डो से अपने घर खोदरी माजरी पांवटा साहिब जाते समय एक मोटरसाइकिल सवार से चौपहिया वाहन को हल्की सी टक्कर लग गई। इससे चौपहिया वाहन में सवार दो लोगों ने मोटरसाइकिल सवारों पर धारदार हथियारों से हमला कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़ित कोर्ट की शरण में गए। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रघुवीर सिंह पुत्र स्व. सुन्दर सिंह निवासी ग्राम खोदरी माजरी, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश ने तहरीर देकर बताया कि वह और विक्की ठाकुर पुत्र मेहर सिंह जुड्‌डो में अपनी दुकान चलाते हैं। दोनों सुबह दुकान आते हैं और शाम को वापस अपने गांव जाते हैं। बातया कि 22 अक्तूबर को जब वह वापस जा रहे थे तो डुमेट गांव में रात करीब पौने नौ बजे पुल के पास सफेद रंग की गाड़ी खड़ी थी। इसमें केदार सिंह और सन्तराम नाम के दो व्यक्ति बैठे थे। उन्होंने गाड़ी का दरवाजा खोल रखा था। वह दोनों मोटरसाइकिल को दरवाजे से बचाते हुए साइड से निकल रहे थे, तभी अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। इसके कारण गाड़ी पर मामूली साइड लग गई। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर उनके साथ साथ गाली-गलौच की। उन्होंने वहीं होटल से 6-7 लोगों को बुलाया और उन सभी ने मिलकर उनके ऊपर तेज धारदार हथियार, खुखरी और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई। विक्की ठाकुर का एक कान तेज धारदार हथियार से कट गया। जबकि उनका जबडा भी टूट गया। बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश के बाद तीन महीने बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेयर के चुनाव में 28 हजार नए मतदाता होंगे निर्णायक
Next: अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.