Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • केदारनाथ से कम नहीं धारचूला-मुनस्यारी की आपदा : हरीश रावत
  • नैनीताल
  • राजनीति

केदारनाथ से कम नहीं धारचूला-मुनस्यारी की आपदा : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 13/08/2020
rns featured image new

नैनीताल। धारचूला, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर लौटे पूर्व सीएम रावत ने कहा प्रदेश और केंद्र सरकार को जल्द विषय विशेषज्ञों के साथ विभागीय अभियंताओं की टीम भेजकर सर्वे करना चाहिए। ताकि आपदा प्रभावित गांवों को पुनर्जीवित अथवा विस्थापित किया जा सके। कहा यहां की आपदा भी केदारनाथ जैसी आपदा से कम नहीं है। वह स्वयं भी क्षेत्रीय विधायक और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदेश के सीएम के समक्ष यह बात रखेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने नैनीताल राज्य अतिथि गृह में एक पत्रकार वार्ता में कहा सभी के सामने एक सवाल ही है कि आपदा प्रभावितों की सुरक्षा और उनका विस्थापन कैसे होगा। धारचूला, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ में कई मकान मलबे में दबे हैं तो कई गोरी नदी में समा गए। वहीं भू-स्खलन से दर्जनों मकान झुक गए हैं, जो चिंता का विषय है। यहां आपदा भी केदारनाथ जैसी आपदा से कम नहीं है। यहां राष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञों के साथ सर्वे कर पुनर्वास अथवा विस्थापन की रणनीति बनाए फिर उसका क्रियान्वयन करें।
कोरोना के नाम पर पंचायती व्यवस्था खत्म
पूर्व सीएम रावत ने कहा इस सरकार ने पंचायती राज खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। पंचायतों को बल देने की बजाए जिला नियोजन समिति को खत्म किया जा रहा है। कोरोना का उपयोग कर पंचायती व्यवस्था का गला घोटा जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायतों को कमजोर कर मनरेगा की ओढऩी ओढक़र जनता को धोखा दिया जा रहा है। जिससे गांव में विकास कार्य ठप हो गए हैं। कहा केरल में विधायक से ज्यादा शक्तिशाली ब्लॉक प्रमुख हैं, लेकिन हमारे प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था कमजोर हो रही है।
सरकार बताए डीडीए का चढ़ावा किस देवता को जाता है
पूर्व सीएम रावत ने कहा प्राधिकरण योजित विकास में नासूर है। यह छोटे लोगों के गले का फंदा और अन्य के लिये लूट का माध्यम बन गया है। डीडीए बनाकर प्रदेश में बहुमंजिला बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। जबकि गरीब आदमी अपने भवन की चौखट तक नहीं बदल पा रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा डीडीए के आला अफसर और नेताओं के लिए आय के साधन के सिवा कुछ नहीं। सरकार को बताना होगा इसका देवता कौन है। जिसके पास प्राधिकरण का चढ़ावा जाता है। प्राधिकरण बनने के बाद सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा है। इस मौके पर पूर्व विधायक सरिता आर्या, पूर्व दर्जा मंत्री डा.रमेश पांडे, हेम आर्या, खष्टी बिष्ट, हेम, गुड्डू खान, अनुपम कबडवाल, धीरज भट्ट आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंडलसेरा-जीतनगर की महिलाओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
Next: यूकेडी कार्यकर्ताओं पर लगे मुकदमे वापस लेने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.