Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • धारचूला में दारमा के ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया
  • पिथौरागढ़

धारचूला में दारमा के ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 08/02/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।   दर-सोबला मार्ग में क्षतिग्रस्त सड़क और पुल के छह माह बाद भी ठीक न होने पर दारमा के ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी तंत्र की अनदेखी के कारण 19गांव के लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। कई लोग दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल तक हो चुके हैं, बावजूद प्रशासन को उनकी समस्या दिखाई नहीं दे रही है।गुरुवार को दारमा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के प्रधान और ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में धरने में बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि सोबला में बना वैली ब्रिज अगस्त 2023 से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक वैली ब्रिज का सुधारीकरण कार्य न होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीण वैलीब्रिज ठीक न होने से वैकल्पिक मार्ग से किसी तरह आवाजाही कर रहे हैं, जो कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। इसके अलावा दर में सड़क का 500मीटर हिस्सा भू-धसाव होने से क्षतिग्रस्त है। उक्त सड़क को भी प्रशासन ने अब तक दुरस्त नहीं किया है। ग्रामीणों ने कहा कि वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा कि यह स्थिति तब है जब उक्त सड़क चीन सीमा को जोड़ती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लापता अधेड़ चम्पावत में खाई में पड़ा मिला
Next: शिक्षकों ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्र

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.