Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • धारचूला में करंट लगने से युवक की मौत
  • पिथौरागढ़

धारचूला में करंट लगने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 25/08/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर रहने वाले एक युवक को करंट लगने से अपनी जान गंवानी पड़ी है। सड़क किनारे स्थित बिजली के एक पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया। धारचूला बाजार में रहने वाले विवेक कुमार(28) बीते रोज अपने घरेलू कार्य से घटधार को जा रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे स्थित एक पोल की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और वे वहीं गिर पड़े। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाय। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने कहा शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पत्नी मिंकू देवी के सामने पति की मौत के बाद आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके पति की कमाई से ही घर चलता था, लेकिन अब पति की मौत के बाद उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने यूपीसीएल को ज्ञापन देकर मुआवजा देने की मांग की है। इधर यूपीसीएल के जेई आशुतोष जोशी ने कहा परिजनों की ओर से ज्ञापन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिरौली में दो पक्षों में चले लाठी डंडे, वीडियो वायरल
Next: मुख्यमंत्री उदयीमान उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.