Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धारानौला बस स्टेशन से बस लेकर भागा युवक, पुलिस ने पकड़ा
  • अल्मोड़ा

धारानौला बस स्टेशन से बस लेकर भागा युवक, पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 15/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-15 at 17.40.15

अल्मोड़ा। धारानौला बस स्टैंड से एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा बस लेकर भागने की घटना में पुलिस की तत्परता से संभावित बड़ा हादसा टल गया। पुलिस जवान ने बस का पीछा कर कर्बला तिराहा के पास उसे रोक लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को धारानौला बस स्टैंड पर हल्द्वानी जाने के लिए एक बस यात्रियों के साथ खड़ी थी। इसी दौरान बस का चालक और परिचालक पास के एक होटल में भोजन करने चले गए और बस की चाबी वहीं छोड़ गए। इसका फायदा उठाकर एक संदिग्ध व्यक्ति बस में जाकर चालक की सीट पर बैठ गया और बस को स्टार्ट कर उसमें सवार पांच यात्रियों को लेकर हल्द्वानी की ओर निकल पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही बस के चालक और परिचालक ने तुरंत चौकी धारानौला को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिचालक को साथ लेकर बस का पीछा किया। पुलिस जवान की तत्परता के चलते बस को कर्बला तिराहा के पास सुरक्षित तरीके से रोक लिया गया। बस चला रहे व्यक्ति की पहचान अब्दुल अमीर खान (लगभग 28 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अब्दुल अमीर निवासी भवाली, जनपद नैनीताल के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर चौकी धारानौला लाया और पूछताछ के बाद उसके परिजनों को बुलाकर पुलिस अधिनियम के तहत चालान करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 मार्च
Next: जिलाधिकारी ने आपातकालीन परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.