Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन क्षेत्राधिकारी ने धान की फसल के नुकसान का जायजा लिया
  • देहरादून

वन क्षेत्राधिकारी ने धान की फसल के नुकसान का जायजा लिया

RNS INDIA NEWS 03/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के जंगली जानवरों के आतंक से प्रभावित खादर क्षेत्र का नए वन क्षेत्राधिकारी ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाथी समेत अन्य वन्य जीवों की ओर से फसलों को पहुंचाए गए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने काश्तकारों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। सोमवार को वन्यजीव प्रभावित खादर क्षेत्र का वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश एनएल डोभाल ने अधीनस्थों के साथ निरीक्षण किया। स्थानीय काश्तकार पन्ना लाल ने निरीक्षण दल को बताया कि हीरामणि भट्ट सहित आधे दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में खड़ी कई बीघा धान की फसल को हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया है। जैव विविधता समिति खादरी के अध्यक्ष विनोद जुगलान ने बताया कि हाथी के डर से किसान अधपकी फसल काट रहे हैं। हाथी और जंगली सुअर के उत्पात से परेशान काश्तकारों ने आबादी क्षेत्र में वन्यजीवों की आमद रोकने के पुख्ता इंतजाम करने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की। रेंज अधिकारी डोभाल ने बताया कि खेतों की सीमा पर बने गलियारों को बंद किये जाने का कार्य किया जा रहा है, जहां से हाथी की आमद रहती है। अगस्त में सौंग नदी की बाढ़ से क्षतिग्रस्त सौर ऊर्जा बाड़ को भी ठीक किया जाएगा, जिससे आने वाले समय में किसानों की फसलों को वन्यजीव क्षति न पहुंचा सके। ऋषिकेश रेंज के वनक्षेत्राधिकारी एनएल डोभाल ने कहा कि जिन किसानों की फसल को क्षति पहुंची है, वह मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं। उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। मौके पर वन दरोगा मनसा राम गौड़, वन दरोगा अशोक कुमार, वनबीट अधिकारी दीपक कैंतुरा, वन आरक्षी सुनील कुमार, वनकर्मी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आबादी क्षेत्र के नजदीक नहीं बनने देंगे एसटीपी प्लांट
Next: वाहन पलटने से सात लोग चोटिल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.