Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एग्जिट पोल से कांग्रेस का ‘एग्जिट’ प्रचंड हार का डर : धामी
  • देहरादून

एग्जिट पोल से कांग्रेस का ‘एग्जिट’ प्रचंड हार का डर : धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कांग्रेस का चर्चा में हिस्सा न लेने पर निशाना साधा है। कहा कि चुनाव में प्रचंड हार के डर से कांग्रेस एग्जिट पोल से ‘एग्जिट हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर लिखा है कि डरो मत का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी का एग्जिट पोल से ‘एग्जिट उनकी हताशा और चुनाव में प्रचंड हार के पूर्वाभाष को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने वालों की एग्जिट पोल से नफरत ‘आंख बंद करने से खतरा टल जाने’ वाली कहावत को सही सिद्ध करता है। विदित है कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने एक दिन पहले लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल की चर्चा में अपने प्रवक्ताओं को शामिल न होने का फैसला लिया है। उधर, भाजपा ने भी कांग्रेस के इस फैसले पर तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि पूरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नकारात्मक और देश विरोधी राजनीति की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में तुष्टिकरण के साथ ही समाज को बांटने की भरसक कोशिश की, लेकिन जनता ने पहले से मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाया हुआ था। कांग्रेस नेता इसे भांप चुके हैं और अब मैदान छोड़ रहे हैं। चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा पांचों लोकसभा सीटें जीत रही है। उत्तराखंड की जनता तीसरी बार भी भाजपा को पांचों सीटों पर जीत दिलाकर देश को नफरत की आग में डालने की कोशिश करने वाली पार्टी को सबक सिखाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गलत दिशा में वाहन चलाने पर 160 वाहनों के चालान
Next: इंड‍िया गठबंधन का कम से कम 295 सीटें जीतने का दावा, बैठक के बाद किया ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.