Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी :  धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी :  धामी

RNS INDIA NEWS 03/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तीन विधानसभा क्षेत्रों में रोड निकाले। इस दौरान ‘आप’ सरकार पर तीखे हमले किए और कहा कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और पूरी दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत होने जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने करोलबाग से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत कुमार गौतम, पटेलनगर से राजकुमार आनंद और संगम विहार से पार्टी प्रत्याशी चंदन कुमार चौधरी के समर्थन में रोड शो निकाले। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसभाओं और रोड शो में जनता का जिस प्रकार से समर्थन मिल रहा है, उससे साफ हो चुका है कि दिल्ली की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। जनता वादा खिलाफी करने वाली ‘आप’ सरकार को बेदखल करने जा रही है। धामी ने’आप’ सरकार पर हमले करते हुए कहा कि दिल्ली में पूरे 10 साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार ही हुए हैं। केजरीवाल चुनावों में जो वादे करते हैं, ठीक उसका उल्टा करते हैं। यमुना में पसरी गंदगी पर बोलते हुए कहा कि केजरीवाल ने अपने पहले कार्यकाल में बड़े-बड़े दावे किए थे अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए हरियाणा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर यमुना में साफ पानी के साथ ही रिवर फ्रंट पर बनाए जाएंगे।
उन्होंने तुष्टिकरण और शराब माफियाओं को बढ़ावा देने पर भी केजरीवाल को आड़े हाथ लिया और कहा कि डबल इंजन की सरकार बनते ही दिल्ली का कायाकल्प होगा और विकास की रफ्तार बढ़ेगी।
——-
दिल्ली में 24 जनसभाएं और रोड शो
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भाजपा हाईकमान ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। उत्तराखंड में निकाय चुनाव का प्रचार खत्म होते ही धामी ने दिल्ली विस चुनाव में भी प्रचार की बागडोर संभाली और चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 24 से ज्यादा जनसभाएं और रोड शो आयोजित किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गन्ना विभाग को 70 नए गन्ना पर्ववेक्षक मिले
Next: फर्जीवाड़े से जमीन की रजिस्ट्री कर हड़प लिए 30 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.